फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Milkha Singh’s wax statue to be featured at Madame Tussauds museum

मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएंगे अब मिल्खा सिंह, आज होगा अनावरण

Tue, 26 Sep 2017 09:09 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Milkha Singh’s wax statue to be featured at Madame Tussauds museum
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
उड़न सिख के नाम से जाने वाले मिल्खा सिंह अब दुनिया भर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। मिल्खा सिंह का मोम का पुतला लंदन से बन कर सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गया है। मंगलवार को इसका अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर मिल्खा सिंह खुद मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में दुनिया भर की जानी मानी हस्तियों के मोम के पुतले हैं। अब नई दिल्ली में भी मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है जोकि इस साल के अंत में तैयार हो जाएगा। इस म्यूजियम में बन रही स्पोर्ट्स गैलरी में  मिल्खा सिंह का पुतला रखा जाएगा। 
विज्ञापन


मेरे जाने के बाद यह लोगाें को मेरी याद दिलाएगा :
मिल्खा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशी की बात है। यह मोम की प्रतिमा मेरे जाने के बाद लोगाें को हमेशा मेरी याद दिलाती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजियम में हैं देश की इन हस्तियों के स्टैच्यू : 

Milkha Singh’s wax statue to be featured at Madame Tussauds museum
मिल्‍खा सिंह - फोटो : amar ujala
रनिंग स्टाइल में होगी प्रतिमा :
मिल्खा सिंह ने बताया कि संग्रहालय में रखी जानी वाली मेरी प्रतिमा ‘रनिंग स्टाइल’ की होगी। एक साल पहले मैडम तुसाद की कंपनी ने लंदन से इस बारे में मुझसे संपर्क किया था। इसके बाद मुझे मुंबई बुलाया गया। यहां पर उनकी कंपनी के लोगाें ने मेरे हजाराें फोटो खींचे। खासकर जिस तरह की मैं जवानी में दौड़ता था। उन्होंने छोटी से छोटी मूवमेंट काफी बारीकी से नोट की। 

म्यूजियम में हैं देश की इन हस्तियों के स्टैच्यू : 
इस म्यूजियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, सचिन तेंदुलकर की मोम की प्रतिमा लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed