फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Milkha Singh's doctor daughter from America .. helping in the treatment

अमेरिका से आई मिल्खा सिंह की डॉक्टर बेटी.. इलाज में कर रहीं मदद

Fri, 28 May 2021 02:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Milkha Singh's doctor daughter from America .. helping in the treatment
चंडीगढ़। कोरोना संक्त्रस्मित होने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन पद्मश्री मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की देखभाल का जिम्मा अब उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह ने संभाल लिया है। मोना अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन अस्पताल में सीनियर इमरजेंसी मेडिसिन डॉक्टर हैं। वह अमेरिका में कोरोना मरीजों की जिंदगी बचाने में पिछले एक साल से जुटी थीं।
विज्ञापन

पिता मिल्खा सिंह के संक्त्रस्मित होने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही मोना बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर- 8 स्थित मिल्खा सिंह के निवास पर पहुंच गई थीं। घर पहुंचकर मोना को उनकी मां निर्मल मिल्खा सिंह के भी कोरोना संक्त्रस्मित होने का पता चला। इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

अब मोना सक्त्रिस्य हो गई हैं और माता-पिता की देखभाल की कमान खुद संभाल रही हैं। बता दें कि मिल्खा सिंह केे कुक को बुखार और खांसी थी। शक होने पर निर्मल मिल्खा सिंह ने पिछले मंगलवार को पूरे परिवार और स्टाफ का कोविड टेस्ट करवाया। बुधवार को कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आई तो मिल्खा सिंह और उनके दो नौकर संक्त्रस्मित पाए गए थे। मिल्खा सिंह अपने आवास सेक्टर-8 में क्वारंटीन चले रहे थे। वह लगातार पीजीआई के डॉक्टरों के संपर्क में थे। तबीयत बिगड़ने पर फोर्टिस में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों से मोना कर रहीं चर्चा, दवाओं पर रख रही हैं नजर
घर पहुंचने के बाद बिना देर किए वह फोर्टिस अस्पताल पहुंच गईं, जहां मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह को एक कमरे में रखा गया है। डॉ. मोना पिछले एक साल से अमेरिका में कोरोना पीड़ितों का इलाज करती आ रही हैं। इस वजह से उन्हें पता है कि कौन सी दवाइयां पिता को देनी हैं। वह खुद अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज पर चर्चा कर रही हैं और उनकी ओर से दिए जाने वाली दवाओं को खुद चेक रही हैं।

डॉक्टर बेटी का हौसला बढ़ाते रहे हैं मिल्खा सिंह
पिछले साल अमेरिका में कोरोना का कहर बरपा था तो उस समय मोना अमेरिका के अस्पताल में मरीजों की जिंदगी बचाने में जुटी हुई थीं। उस समय मिल्खा सिंह ने बताया था कि अमेरिका में कोरोना पीड़ितों का इलाज करने वाली डॉक्टरों की फौज में उनकी बेटी मोना भी शामिल हैं। वह नेक काम में लगी हैं। इस बेहतर काम के लिए उन्हें अपनी बेटी पर गर्व हैं। उस समय वह रोजाना उससे फोन पर बात कर उसकी हिम्मत को बढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed