{"_id":"5e907eb38ebc3e76c83e2bf2","slug":"milk-shortage-again-in-pu-medicines-are-also-falling-short-chandigarh-news-pkl3720079178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में फिर हुई दूध की किल्लत, दवाएं भी कम पड़ रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में फिर हुई दूध की किल्लत, दवाएं भी कम पड़ रहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दूध की किल्लत फिर दिखी। कई शिक्षक व कर्मचारियों को दूध नहीं मिला। वह दिनभर इंतजार करते रहे। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया। आश्वासन मिला है कि शनिवार से सप्लाई बेहतर हो जाएगी। वहीं दवाएं भी खत्म हो गईं। उनका भी स्टॉक मंगवाया गया है। यह दिक्कत भी शनिवार तक ही खत्म होने की उम्मीद है।
लॉकडाउन के कारण 700 से अधिक शिक्षक व दो हजार से अधिक कर्मचारी अपने-अपने घरों में हैं। डिमांड के आधार पर वह राशन का आर्डर करते हैं जो आवासों तक पहुंच जाता है। सब्जियां भी हर दिन आ रही हैं। ठेले वालों को भी सब्जी बेचने की अनुमति मिली है। कुछ मार्केट की दुकानों पर भी यह उपलब्ध हैं। दूध भी हर दिन मिल रहा था, लेकिन शुक्रवार को कम पहुंचा। इसके कारण बच्चों को भी दूध नहीं मिल सका। कुछ शिक्षकों ने एक-दूसरे से दूध के पैकेट उधार लेकर काम चलाया। दवाएं भी कुछ कम पड़ गईं। कुछ दवाओं का स्टॉक पहले से ही नहीं आ रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों ने इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया है। अधिकारियों ने कहा है कि शनिवार तक सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगी।