फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mili won gold medal in School National Judo Championship

Chandigarh News: मिली ने स्कूल नेशनल जूडो चैपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 05 Oct 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Mili won gold medal in School National Judo Championship
चंडीगढ़। शहर की जूडो खिलाड़ी मिली गुंजियाल ने स्कूल नेशनल जूडो चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानकारी देते हुए उनके कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि गुजरात के मेहसाणा में आयोजित एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) अंडर-14 स्कूल गेम्स-2024 में स्वर्ण पदक जीता। मिली केवीएस सेक्टर-31 की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने जूडो की ट्रेनिंग महज दो साल पहले शुरू की थी। मिली ने अपने कोच विवेक ठाकुर की देखरेख में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-34 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह उनका चौथा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। मिली की उपलब्धि पर चंडीगढ़ की एमेच्योर जूडो एसोसिएशन के महासचिव एनएस ठाकुर ने उन्हें और उनके कोच को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed