{"_id":"648825415a05a524ea0be9d4","slug":"mild-tremors-of-earthquake-felt-in-punjab-haryana-and-chandigarh-today-update-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: पंजाब-हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, चंडीगढ़-मोहाली में भी कुछ सेकंड के लिए हिली धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: पंजाब-हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, चंडीगढ़-मोहाली में भी कुछ सेकंड के लिए हिली धरती
Tue, 13 Jun 2023 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:04 PM IST
सार
पंजाब में गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को हल्के झटके लगे।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकंड के लिए धरती हिली। घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। पंजाब में गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को हल्के झटके लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी विजिलेंस के समक्ष पेश, आय से अधिक संपत्ति का मामला
विज्ञापन
वहीं हरियाणा में फतेहाबाद में हल्की कंपन हुई तो घबराए लोग अपने घरों से बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। इस भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन