फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mid-term exam will be held in government schools from December 15 onwards

सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर के बाद से होगी मध्य अवधि परीक्षा

Fri, 04 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mid-term exam will be held in government schools from December 15 onwards
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के लिए मध्य अवधि (मिड टर्म) परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया है। जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार तीसरी से बारहवीं तक की परीक्षा 15 दिसंबर के बाद से करवानी होगी।
विज्ञापन

सभी स्कूलों को परीक्षा के लिए टाइम टेबल अपने स्तर पर तैयार करना है। स्कूलों को 30 दिसंबर तक परीक्षा खत्म करवाकर रिजल्ट विभाग को सौंपना है। निर्देशों के अनुसार तीसरी से बारहवीं तक की परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। स्कूल अपने स्तर पर इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार करेंगे। वहीं नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी अभिभावकों की अनुमति के साथ परीक्षा देने के लिए स्कूल आएंगे। जिन विद्यार्थियों के अभिभावक अनुमति नहीं देंगे, वे ऑनलाइन परीक्षा देंगे। नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए नए तरीके के आधार पर सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर स्कूलों को भेज दिए गए हैं। नए तरीके के आधार पर ही स्कूल प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। ऑफलाइन परीक्षा के दौरान स्कूलों को कोविड-19 को लेकर जारी केंद्र के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed