{"_id":"5f32e46c8ebc3eaae408602d","slug":"mid-day-workers-protest-outside-district-education-officer-s-office-increase-dc-rate-chandigarh-news-pkl3844110186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी रेट बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर मिड डे मील के वर्करों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी रेट बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर मिड डे मील के वर्करों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सब आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (इंटक) ने मंगलवार को चंडीगढ़ के लगभग 12000 आउटसोर्सिंग वर्करों का डीसी रेट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सेक्टर- 19 के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने हुआ।
प्रदर्शन कर रहे फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द चंडीगढ़ के आउटसोर्स वर्करों का डीसी रेट बढ़ाया जाए। ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन के प्रधान रंजीत मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण सभी स्कूल बंद हैं। भारत सरकार एवं चंडीगढ़ प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार कोविड-19 के कारण बंद पड़े संस्थानों में काम करने वाले वर्करों को पूरी तनख्वाह दी जाएगी और उनको काम से नहीं निकाला जाएगा। लेकिन इसका उल्टा मिड डे मील वर्करों को 4 महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है। इस कारण उनके घरों में भुखमरी के हालात बने हुए हैं।
इसी दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह आनंद ने प्रदर्शन कर रहे यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान रंजीत मिश्रा की अध्यक्षता में बातचीत के लिए बुलाया और मिड डे मील वर्करों की तनख्वाह के मुद्दे को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया। रंजीत मिश्रा ने बताया कि जिला शिक्षा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मिड डे मील वर्करों की तनख्वाह के लिए फाइल अप्रूवल के लिए दिल्ली भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही वर्करों के अकाउंट में वेतन डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में फेडरेशन इंटक संयोजक राकेश कुमार, सलाहकार कन्हैया लाल, इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन प्रधान किशोरी लाल, ग्रुप डी एजुकेशन यूनियन प्रधान रणजीत मिश्रा, महासचिव विनय पासवान, उपाध्यक्ष रविंदर यादव, दर्शन सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित हुए।