{"_id":"65c4693392eae1495501e64e","slug":"mid-day-meal-has-been-changed-by-education-department-for-schools-in-punjab-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब के स्कूलों में मिड डे मील में होगा बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल भी मेन्यू में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब के स्कूलों में मिड डे मील में होगा बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल भी मेन्यू में होंगे शामिल
Thu, 08 Feb 2024 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:10 AM IST
सार
पंजाब सरकार ने जनवरी में एक आदेश जारी किया था जिसके अनुसार मार्च से बच्चों को दोपहर के खाने के साथ केला उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए थे। वहीं अब केले के साथ ही बच्चों को मिड डे मील में मौसम के मुताबिक फल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मिड डे मील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से मिड डे मील में बदलाव किया गया है, अब विभाग ने केले के साथ ही मौसमी फलों को भी शामिल किया गया है। जिन फलों को मिड डे मील में शामिल किया गया है उनमें अमरुद, आम, बेर, किन्नू शामिल हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही इन आदेशों को लागू कर दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र में फलों की उपलब्धता के आधार पर आदेश जारी किए जाएंगे और इसमें कुछ और बदलाव भी किए जा सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी सरकार की तरफ से आदेश जारी किए गए थे। सरकार ने स्कूलों को जनवरी से मार्च 2024 तक प्रत्येक छात्र को सप्ताह में एक दिन दोपहर के भोजन के साथ केला उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। प्रति छात्र प्रति केला पांच रुपये की दर से धनराशि अलग से स्कूलों को उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा भी मिड डे मील के मेन्यू में कुछ बदलाव किया गया था।