फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MHA Sought list of terrorists who in punjab's jails

गृह मंत्रालय ने पंजाब की जेलों में बंद आतंकियों की सूची मांगी

Wed, 13 Nov 2019 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Nov 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
MHA Sought list of terrorists who in punjab's jails
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब की जेलों में बंद उन आतंकियों और आतंकवाद के समर्थकों की सूची मांग ली है, जो आज भी विदेश में छिपे आतंकियों के संपर्क में हैं। मंत्रालय ने पंजाब सरकार को एक हफ्ते में यह सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस विभाग ने पंजाब सरकार को अलर्ट रहने की भी हिदायत दी है क्योंकि विभाग को मिले इनपुट के अनुसार, विदेश में छिपे आतंकी राज्य में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय को खुफिया विभाग ने आगाह किया है कि पंजाब की जेलों में बंद अनेक कैदी ऐसे हैं, जो आतंकवाद के दौर में सक्रिय रहे हैं और उनमें से ज्यादातर आज भी विदेश में छिपे आतंकियों से मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए संपर्क बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने कहा कि विदेश से पंजाब की जेलों में इन कैदियों को लगातार दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं, जिस पर यह कैदी राज्य में अपने उन साथियों को सक्रिय करने में लगे हैं, जो जेलों से बाहर हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब की पटियाला, नाभा, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा जेलों में ऐसे कैदी बंद हैं। इन जेलों में कई बार कैदियों से मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि गृह मंत्रालय ने उक्त कैदियों की सूची के साथ-साथ पंजाब सरकार से उन लोगों की बैकग्राउंड के बारे में बताने के कहा है, जिन्हें हाल ही में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, पंजाब के डीजीपी ने जेल विभाग के अधिकारियों को सभी जेलों में चौकसी बढ़ाने और ऐसे कैदियों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed