फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Methodology will be easy in technical institutions, software made

तकनीकी संस्थानों में कार्यप्रणाली होगी आसान, बनाया सॉफ्टवेयर

Wed, 01 Jun 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Methodology will be easy in technical institutions, software made
चंडीगढ़। यूटी उच्च शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को तकनीकी संस्थानों के लिए ऑफिस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की शुरुआत की गई। सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिप्लोमा इकाई) में उच्च शिक्षा निदेशक अमनदीप सिंह भट्टी की ओर से इसकी शुरुआत की गई। इससे अब संस्थानों में कार्यप्रणाली आसान होगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक अमनदीप सिंह ने बताया कि संस्थानों में कार्यप्रणाली में सुधार और इसे आसान बनाने के लिए इस सॉफ्टवेयर की शुरुआत की गई है। इसके जरिए अब एक क्लिक में डाटा और सूचना को प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे संस्थानों में कार्य व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए सेक्टर-26 सीसीईटी में ही एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान 46 सदस्यों को सॉफ्टवेयर के लिए ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान तकनीकी शिक्षा के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed