{"_id":"629e03c397930f660157751b","slug":"meteorological-department-issued-yellow-alert-regarding-heat-wave-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 10 जून से राहत की उम्मीद, बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 10 जून से राहत की उम्मीद, बूंदाबांदी की संभावना
Mon, 06 Jun 2022 07:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:13 PM IST
सार
सोमवार को पंजाब का बठिंडा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में लू को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी के बाद पारा 47 डिग्री के पार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग की ओर से इन तीन दिनों तक दोपहर में घर से नहीं निकलने की सलाह भी दी है। 10 जून से गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मांझा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिले पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन में तीन दिनों तक लू चलेगी। हालांकि गुरदासपुर जिले में लू को लेकर राहत की बात विभाग की ओर से कही गई है। वहीं दोआबा के होशियारपुर में लू को लेकर राहत रहेगी। जबकि नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में में 9 जून तक लू चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
दक्षिणी मालवा के अंतर्गत आने वाले फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कोई राहत नहीं है। इन जिलों में तीन दिन तक चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को खासा परेशान करेंगी। वहीं पूर्वी मालवा के रोपड़ में लू को लेकर राहत रहेगी। अन्य जिले लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और एसएएस नगर में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
विज्ञापन
सबसे गर्म रहा बठिंडा
सोमवार को पंजाब का बठिंडा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि होशियारपुर, गुरदासपुर और बरनाला में 45.0 डिग्री, अमृतसर, फिरोजपुर, मोगा, जालंधर, मोहाली आदि जिलों का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।