फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued yellow alert in Punjab from May 23

पंजाब में झुलसा देने वाली गर्मी: 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा, कल से तीन दिन का यलो अलर्ट

Mon, 22 May 2023 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 May 2023 01:14 AM IST
सार

पंजाब में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। समराला 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert in Punjab from May 23
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में रविवार को 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। हालांकि जल्द लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार (23 मई) से पंजाब में तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश होगी। सोमवार को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी होने की संभावना है।

विज्ञापन


पंजाब में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। समराला 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, पंजाब के अन्य शहरों में अमृतसर का पारा 43.0, लुधियाना का 42.5, पटियाला का 43.5, बठिंडा का 44.0, फिरोजपुर का 43.1, गुरदासपुर का 42.1, रोपड़ का 40.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि रही। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed