{"_id":"66971eeda0b85d7da10dbbea","slug":"meteorological-department-issued-yellow-alert-for-punjab-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब के 17 जिलों में आज से दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट, तेज आंधी की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब के 17 जिलों में आज से दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट, तेज आंधी की भी चेतावनी
Wed, 17 Jul 2024 07:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:01 AM IST
सार
बरसात न होने के चलते पंजाब का तापमान 0.6 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 42 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके दौरान छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर व एसएएस नगर में तेज व धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मंगलवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा, जबकि कुछ जगहों पर हलकी बारिश भी हुई। डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाणा व खरड़ में हलकी बारिश हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश के तापमान 0.6 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक 42 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का तापमान 38.7 डिग्री, लुधियाना का 37.4, पटियाला का 38.3, पठानकोट का 39.1, बरनाला का 37.5 और जालंधर का 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 27.1 डिग्री का पारा पठानकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना का 29.9, पटियाला का 30.1, बठिंडा का 31.4, जालंधर का 30.0 डिग्री दर्ज किया गया।