{"_id":"660300ba2e9fa430de080b74","slug":"meteorological-department-issued-warning-of-light-rain-along-with-strong-winds-in-punjab-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, तीन दिन के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, तीन दिन के लिए अलर्ट
Wed, 27 Mar 2024 07:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:07 AM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 28, 29 व 30 मार्च को पंजाब के अलग-अलग जिलों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार 28 व 29 मार्च को पंजाब के 10 जिलों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व मोहाली शामिल है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलने के आसार हैं और साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसी तरह 30 मार्च को 19 जिलों में ये बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को पटियाला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, मोहाली 32.1 डिग्री, लुधियाना 31.4, पठानकोट 31.2, बरनाला 31.1 व फिरोजपुर में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।