{"_id":"64624336cc4ea85a0d06a69f","slug":"meteorological-department-issue-yellow-alert-for-two-days-in-punjab-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग का दो दिन येलो अलर्ट, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग का दो दिन येलो अलर्ट, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा
Mon, 15 May 2023 08:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 May 2023 08:10 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक 15 मई की रात से पंजाब में सक्रिय एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जो 18 मई तक बना रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने पंजाब में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार (17 मई) को बारिश के साथ तेज गरज व चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हालांकि 18 मई को भी कुछ जगहों पर बारिश रहेगी। इसके बाद 19 मई से मौसम शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को पंजाब के पारे में 0.5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। पंजाब में समराला 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, लुधियाना का भी 40.5, पटियाला का 41.2, पठानकोट का 41.0, बरनाला का 41.3, जालंधर का 39.9 और रोपड़ का 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की कमी देखने को मिली, जो सामान्य के नजदीक ही रहा। पंजाब में होशियारपुर का सबसे कम 19.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक 15 मई की रात से पंजाब में सक्रिय एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जो 18 मई तक बना रहेगा।
विज्ञापन