फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury reached 37 degrees, weather can change from today

Chandigarh News: 37 डिग्री पहुंचा पारा, आज से बदल सकता है मौसम

Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 37 degrees, weather can change from today
चंडीगढ़। शहर में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे अधिक रहा। इसकी वजह से दिन में लोगों को काफी ज्यादा गर्मी महसूस हुई। हालांकि, शनिवार से मौसम बदल सकता है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं और रविवार को बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट, जबकि रविवार को पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ रही है। पिछले कई दिनों से अधिकतम पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी दिन में कुछ समय के लिए तेज धूप निकलेगी लेकिन रह-रह कर बादल छाएंगे और फिर शाम तक मौसम बदल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed