फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mental patient dies due to fire

आग की चपेट में आने से मानसिक रोगी की मौत

Sun, 13 Sep 2020 09:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Mental patient dies due to fire
मनीमाजरा। एक मानसिक रोगी की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास नगर निवासी 30 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। मौलीजागरां पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 6.10 बजे पुलिस कंट्रोल पर विकास नगर के मकान नंबर 437 में व्यक्ति की आग की चपेट में आने की सूचना मिली। सूचना पाते ही एएसआई हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि आग में झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 ले जाया गया है। वह जाने पर डॉक्टरों ने पुलिस को बताया क बलविंदर सिंह करीब 60 प्रतिशत से अधिक जल चुका है और अभी बयान देने के काबिल नहीं है। इसके बाद पुलिस को पीड़ित बलविंदर के भाई गुरप्रीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि बलविंदर पिछले दो साल से मानसिक रूप से बीमार है और उसका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। सुबह अचानक उसके कमरे में आग की लपटें दिखाई दीं। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो बलविंदर पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया था। इसके बाद उसने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया, परंतु तब तक बलविंदर का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-32 लेकर आ गया। वहीं, दोपहर बाद बलविंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed