{"_id":"678f693fbd0790f7a808f5e9","slug":"men-came-to-grocery-store-ran-away-with-two-mobile-phones-kept-on-counter-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zirakpur: करियाना की दुकान पर सिगरेट लेने आए युवक, काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भागे; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Zirakpur: करियाना की दुकान पर सिगरेट लेने आए युवक, काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भागे; देखें वीडियो
Tue, 21 Jan 2025 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:12 PM IST
सार
दुकान के मालिक विक्की ने बताया कि सुबह के समय उसकी मम्मी सुधा रानी दुकान पर थी। इस दौरान सुबह करीब 6:10 बजे दो युवक दुकान में आए और सिगरेट मांगने लगे।
विज्ञापन
मोबाइल उठाता युवक।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर में नाभा साहिब गांव में सुबह के समय एक करियाना की दुकान में सामान लेने आए दो युवक काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भाग गए। दुकान पर मौजूद महिला ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए। युवकों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है।
दुकान के मालिक विक्की ने बताया कि सुबह के समय उसकी मम्मी सुधा रानी दुकान पर थी। इस दौरान सुबह करीब 6:10 बजे दो युवक दुकान में आए और सिगरेट मांगने लगे। जब युवकों को सिगरेट दी तो उनमें से एक युवक ने सिगरेट के पैसे देने के दौरान काउंटर पर रखे दो मोबाइल उठा लिए जिसके बाद दोनों भाग गए।
उसकी मम्मी ने शोर मचाकर युवकों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।