फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   men and women will become Sarpanch and Zip Pradhan Now alternately in punjab

पंजाब कैबिनेट का फैसलाः सरपंच और जिप प्रधान के लिए महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण

Wed, 17 Oct 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
men and women will become Sarpanch and Zip Pradhan Now alternately in punjab
पंजाब मंत्रिमंडल

पंजाब कैबिनेट ने पंचायत सरपंचों के साथ-साथ पंचायत समितियों और जिला परिषद के चेयरपर्सन पद के लिए रोटेशन आधार पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत तक आरक्षण बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार को मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद सात दिनों में पंजाब के राज्यपाल को इस संबंधी अध्यादेश पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उक्त संस्थाओं में पिछले साल महिलाओं के लिए आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब पंचायती राज एक्ट -1994’ और ग्राम पंचायत एंड चेयरमैन एंड वाइस चेयरमैन ऑफ पंचायत समिति एंड जिला परिषद रूल्स -1994 को अब मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


अध्यादेश के अनुसार ‘पंजाब पंचायती राज एक्ट -1994’ की धारा 12, 102 और 106 के अधीन पद के आरक्षण के मकसद के लिए रोटेशन सिद्धांत को अपनाया गया है। अलग-अलग श्रेणियों के पदों को पंचायत समिति के क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित किया जाएगा जो कि जनगणना के अनुसार ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों और पदों का रोटेशन प्रत्येक आम चुनाव के समय की जाएगी। यह रोटेशन स्थितियों के आधार पर निर्धारित होगा। सीटों और पदों की संख्या का निर्धारण पंचायत समितियों की मौजूदा बनावट को तब तक प्रभावित नहीं करेगी जब तक इसके लिए चुने गए सदस्यों के पदों की मियाद खत्म नहीं हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed