फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   memorial of Operation Blue Star wrong: Jaitley

ऑपरेशन ब्लू स्टार की यादगार बनाना गलत: जेटली

Tue, 25 Mar 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
memorial of Operation Blue Star wrong: Jaitley

भाजपा के अमृतसर से उम्मीदवार अरुण जेटली ने श्री हरमंदिर साहिब में बनी यादगार पर कहा कि उनकी पार्टी ऑपरेशन ब्लू स्टार की यादगार को बनाना गलत मानती है।

विज्ञापन


वह आज भी अपने और पार्टी के पहले स्टैंड पर कायम हैं। अमृतसर में मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद जेटली प्रेसवार्ता कर रहे थे।

जेटली ने कहा कि उनकी पार्टी श्री हरमंदिर साहिब में बनी यादगार का विरोध करती हैै। अकाली दल के साथ हमारा गठबंधन है, लेकिन विभिन्न मुद्दों पर दोनों के राजनीतिक स्टैंड अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन


जेटली का यह बयान देना अकाली दल के लिए मुश्किल बन सकता है। बता दें कि पंजाब भाजपा ने पहले भी इस यादगार का विरोध किया था।

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही अकाली दल और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी होती रही है।  जेटली ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां नाकाम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि मोदी की सुरक्षा मजबूत है। अब आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियों पर प्रश्न चिह्न लग गया है।


कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार इस क्षेत्र की समस्याओं का हल पहल के आधार पर करेगी। भाजपा के बड़े नेताओं के बीच कोई फूट नहीं है।

चाहे कैप्टन अमरिंदर चुनाव मैदान में आएं या कोई और वह मतों के भारी अंतर से इस चुनाव को जीतेंगे। जेटली ने दावा किया कि एनडीए के साथ क्षेत्रीय दल जुड़ रहे हैं और यूपीए का साथ छोड़ रहे हैं।

इस अवसर पर युवा अकाली दल के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, संसदीय सचिव व अकाली नेता इंद्रबीर सिंह बुलारिया भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed