फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mela Maghi starts in Sri Muktsar Sahib of Punjab

Punjab News: श्री मुक्तसर साहिब में मेला माघी शुरू, बड़ी संख्या में पहुंची संगत, लाडली फौज ने भी डाला डेरा

Sun, 14 Jan 2024 09:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jan 2024 09:22 AM IST
सार

पंजाब का प्रसिद्ध मेला माघी शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में संगत पहुंचने लगी है। गुरु की लाडली फौज ने भी डेरा डाल दिया है। पवित्र सरोवर में स्नान कर संगत ने पुण्य लाभ कमाया। पुलिस ने भी मेले की सुरक्षा कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। असामाजिक तत्वों पर उनकी निगाहें हैं।

विज्ञापन
Mela Maghi starts in Sri Muktsar Sahib of Punjab
बड़ी संख्या में पहुंची संगत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में माघी मेले पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। लोहड़ी की रात से ही श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचने शुरू हो गए थे। वहीं श्रद्धालु पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाकर सरबत के भले की अरदास की। 12 जनवरी को शुरू हुए अखंड पाठ साहिब के भोग रविवार को माघी वाले दिन डाल दिए गए हैं। श्रद्धालु देश विदेश से पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


15 जनवरी को नगर कीर्तन निकालने के बाद रस्मी तौर पर मेला समाप्त हो जाएगा। जानकारी के अनुसार मुक्तसर के ऐतिहासिक माघी मेले पर लाखों श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं जगह-जगह लंगर भी चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद होगी अकाली दल की सियासी कॉन्फ्रेंस

दोपहर बाद मलोट रोड पर शिरोमणि अकाली दल सियासी कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल रैली को संबोधित करेंगे। वहीं शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से मुक्तसर में सियासी मंच लगाया जाएगा। इसमें सांसद सिमरनजीत सिंह मान रैली को संबोधित करेंगे। 

शहर में भारी पुलिस बल तैनात 

मुक्तसर शहर में माघी मेले को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। शहर में 66 पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसमें 4500 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। उधर, मनोरंजन मेले में भी लोगों की भारी भीड़ है। यहां दिल्ली रेलवे स्टेशन की तर्ज पर गेट बनाया गया है। लोग मनोरंजन मेले में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed