{"_id":"13548e29000bc8062cbd69bcde99167b","slug":"meeting-on-narendra-modi-swachh-bharat-abhiyan-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के स्वच्छता मिशन पर मंथन शुरू, 3 सीएम पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के स्वच्छता मिशन पर मंथन शुरू, 3 सीएम पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को लेकर मंथन चल रहा है। इन मंथन में हिस्सा लेने के लिए केवल मिजोरम, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ही पहुंचे। कार्यक्रम की पूर्व संध्या तक दस में से इन तीन मुख्यमंत्रियों का दौरा ही कन्फर्म हुआ था।
विज्ञापन
लिहाजा, प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए गठित की गई मुख्यमंत्रियों के उप समूह की दूसरी बैठक को गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अधिक तवज्जो नहीं दी है। सरकार का दावा है कि छह मुख्यमंत्री और उनकेप्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे, जबकि शाम तक तीन मुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम तय हुआ है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नहीं आए। बैठक के लिए 10 में से सिर्फ 3 राज्य मिजोरम, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने ही हरियाणा सरकार के पास अपना कार्यक्रम भेजा था।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू करे रहे हैं अध्यक्षता
नीति आयोग की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता आंध प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं। मीटिंग की रिपोर्ट 15 जून तक केंद्रीय नीति आयोग को सौंपी जाएगी। 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्रियों के एक उपसमूह का गठन किया था।
इस समूह में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इसके सदस्य हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को उक्त समूह का संयोजक बनाया गया है। हरियाणा निवास में होने वाली इस बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।