फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meeting on master plan of chandigarh and high voltage drama

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा के आगे झुका प्रशासन

Fri, 20 Jun 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jun 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
meeting on master plan of chandigarh and high voltage drama

यूटी प्रशासक की सलाहकार समिति की सातवीं बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद देर शाम यूटी प्रशासन भाजपा नेताओं के आगे झुक ही गया। अब प्रशासन ने सलाहकार समिति की अगली बैठक किरण खेर से पूछ कर तय की है।

विज्ञापन


खेर 29 जून को चंडीगढ़ आएंगी और बैठक उनके आने के बाद 30 जून को होगी। शाम को प्रशासन के अधिकारियों ने खेर को फोन कर उनसे बात की। इससे पहले यूटी के प्रशासक की सलाहकार समिति की वीरवार को हुई सुबह 11 बजे सातवीं बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
विज्ञापन


प्रशासक शिवराज पाटिल के साथ हुई बहस के बाद भाजपा से संबंधित समिति के तीन सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर से बिना पूछे बैठक की तारीख तय करने पर हुई बहस के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। बहिष्कार करने वालों में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन और भाजपा जिला परिषद के चेयरमैन भजन सिंह माड़ू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद से पूछे बिना तय की थी मीटिंग

meeting on master plan of chandigarh and high voltage drama

सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने के तुरंत बाद सत्यपाल जैन ने कहा कि वह एक गंभीर मुद्दे पर बात करना चाहते हैं। इस पर पाटिल ने जैन से कहा कि पहले वे सदस्यों को संबोधित कर लें, इसके बाद उन्हें बोलने का मौका दिया जाएगा।

पाटिल के संबोधन के बाद जैन ने कहा कि शहर के लोगों ने जिसे सांसद चुना है, प्रशासन ने उनसे पूछे बिना ही बैठक की तारीख तय कर दी। जिस बैठक में मास्टर प्लान जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा होनी है, उसी बैठक में खेर को बुलाना जरूरी नहीं समझा गया।

इस पर पाटिल ने कहा कि जिस तरह से समिति के अन्य 33 सदस्य हैं, उसी तरह से किरण खेर भी समिति की सामान्य सदस्य हैं। सभी से पूछकर बैठक की तारीख तय करना संभव नहीं है। मास्टर प्लान में पहले से काफी देरी हो चुकी है और इसलिए यह बैठक जल्दी बुलानी जरूरी थी।

प्रशासक और भाजपा नेताओं में तीखी बहस

meeting on master plan of chandigarh and high voltage drama

जैन ने कहा कि खेर चंडीगढ़ की सांसद हैं और प्रोटोकाल के हिसाब से उनका इस बैठक में दूसरे नंबर पर आता है। इस पर पाटिल ने कहा कि चंडीगढ़ के पूर्व सांसद केंद्र में मंत्री थे। इसके बाद भी उनसे कभी भी पूछ कर बैठक की तारीख नहीं तय की गई। वहीं जैन का समर्थन संजय टंडन ने भी किया।

इस पर पाटिल ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि सलाहकार समिति की अगली बैठक की तारीख तय करने से पहले वे सांसद से नहीं पूछेंगे। यह सुनते ही जैन और टंडन भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस तरह से शहर का विकास नहीं हो सकता। प्रशासक को अपना माइंडसेट बदलने की जरूरत है।

इतना कहते हुए जैन और टंडन ने बैठक का बहिष्कार किया और बाद में उनके साथ भजन सिंह भी आ गए। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने जैन को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने।

बहिष्कार के बाद नेताओं ने ये कहा

meeting on master plan of chandigarh and high voltage drama

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने कहा कि बैठक का बहिष्कार करना सही कदम था। चंडीगढ़ की जन प्रतिनिधि से बिना पूछे बैठक रख ली गई थी तो इसका विरोध तो होना ही था। पाटिल को शहर के सांसद के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था। अगर पाटिल जी यह कहते हैं कि बैठक तय करने से पहले उन्हें सांसद से पूछने की जरूरत नहीं है तो यह उनका अधिकार है। लेकिन हमारा अधिकार विरोध करना है और हम इस मुद्दे को गृह मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे।  

भाजपा नेता और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में 10 वर्षों से सांसद और प्रशासक के बीच विवाद होता रहा है। इससे शहर का कामकाज प्रभावित होता है। प्रशासन को यह चीज समझने की जरूरत है। पाटिल जी की मैं बहुत इज्जत करता हूं। मेरा सिर्फ यही तर्क था कि शहर के लोगों द्वारा चुने गए सांसद से पूछ कर बैठक की तारीख तय करनी चाहिए थी ताकि वह बैठक में शामिल हो सकें।

चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि प्रशासन को सांसद से पूछे बिना बैठक नहीं रखनी चाहिए थी। प्रशासन को सांसद के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed