फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting of striking employees with Chandigarh Administration

चंडीगढ़ में बिजली संकट: प्रशासन की हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक जारी, कई कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लिया गया

Wed, 23 Feb 2022 01:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 01:07 PM IST
सार

हड़ताल की वजह से चंडीगढ़ में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। नगर निगम टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति में जुटा है। कई इलाकों में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Meeting of striking employees with Chandigarh Administration
धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड के साथ लगते ग्राउंड में बिजली कर्मचारियों की दूसरे दिन भी रैली चल जारी है। इस रैली में हरियाणा के भी बिजली संगठन के कर्मचारी सहयोग देने पहुंचे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की यूटी पावरमैन यूनियन (चंडीगढ़) के नेताओं के साथ बैठक चल रही है। यहां धरना में बैठे कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन और यूटी पावरमैन यूनियन के बीच क्या समझौता होता है। इसके बाद हड़ताल समाप्त की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ एस्मा लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ कर्मचारी नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इसमें सुभाष लांबा के अलावा यूटी पावर यूनियन के प्रधान समेत कुछ अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें सेक्टर 22 के सूद धर्मशाला में रखा गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रशासन के साथ सुभाष लांबा यूटी पावर मेन यूनियन के अध्यक्ष ध्यान सिंह और महासचिव गोपाल दत्त जोशी समेत अन्य कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता चल रही है। मौके पर पुलिस की गाड़ियां और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। हड़ताल के कारण कई इलाकों में अभी तक बिजली नहीं आई है। जबकि कुछ इलाके में बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकरों से पानी की आपूर्ति
हड़ताल की वजह से चंडीगढ़ में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। नगर निगम टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति में जुटा है। कई इलाकों में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिन इलाकों में टैंकरों को भेजा गया है, वहां लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। लंबी-लंबी कतारों में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed