{"_id":"65e6d7d5aefe241464078e91","slug":"meeting-of-punjab-bjp-election-committee-under-chairmanship-of-state-president-sunil-jakhar-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भाजपा को 13 सीटों के लिए मिले 231 आवेदन, जमीनी स्तर पर काम करने वालों को दी जाएगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भाजपा को 13 सीटों के लिए मिले 231 आवेदन, जमीनी स्तर पर काम करने वालों को दी जाएगी प्राथमिकता
Tue, 05 Mar 2024 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:59 PM IST
सार
लोकसभा टिकट के जो इच्छुक उम्मीदवारों से 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जल्द ही उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इन 231 नामों में से भाजपा की नीतियों के आधार पर बने मानकों के अनुरूप प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। भाजपा के प्रति स्पष्ट रुचि पंजाब के हितों की रक्षा के लिए आशा का स्वाभाविक परिणाम है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनाव की रूपरेखा तैयार करने को लेकर जहां चर्चा हुई, वहीं पंजाब की 13 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया के लिए मानक तय किए गए।
इसमें विशेषरूप से उन लोगों को आगामी चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आई है, जोकि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को पंजाब में जमीनी स्तर पर लोगों के बीच पहुंचा रहा हो और उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कर रहा हो। ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का मानक तय किया गया है। जाखड़ ने बैठक में चुनाव समिति के पाए आवेदनों की इस बैठक में रिपोर्ट भी ली।
जाखड़ ने बताया कि आगामी चुनाव के लिए 13 सीटों पर पंजाब भाजपा के पास कुल 231 आवेदन आए हैं। इनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। खासकर युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन भेजकर भाजपा सरकार की नीतियों में अपना विश्वास जाहिर किया है। बैठक के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
बैठक में चर्चा के एजेंडे का खुलासा करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोकसभा टिकट के जो इच्छुक उम्मीदवारों से 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जल्द ही उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इन 231 नामों में से भाजपा की नीतियों के आधार पर बने मानकों के अनुरूप प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। जाखड़ ने कहा कि भाजपा के प्रति स्पष्ट रुचि पंजाब के हितों की रक्षा के लिए आशा का स्वाभाविक परिणाम है। रूपाणी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में लोग निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नीत राजग को तीसरा कार्यकाल देने का इंतजार कर रहे हैं। रूपाणी ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों के आधार पर भाजपा पंजाब से सभी 13 सीटें जीतेगी।
अकाली गठबंधन पर जाखड़ ने कहा, हाईकमान से कोई निर्देश नहीं
बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान से इस पर कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। जाहिर है कि गठबंधन को लेकर कोई विचार-विमर्श या बातचीत नहीं है। ऐसे में पार्टी हाईकमान के नेतृत्व में प्रदेश इकाई आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर पूरी तैयार कर रही है। जल्द ही प्रदेश इकाई हर जिला में जाकर बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क करेगी।