फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting of Municipal Corporation and MP kiron kher

बतौर सांसद किरण खेर की सदन में पहली एंट्री हंगामेदार

Sat, 31 May 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 May 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Municipal Corporation and MP kiron kher

नगर निगम सदन में बतौर सांसद किरण खेर की पहली एंट्री बेहद हंगामेदार रही। बैठक में किरण खेर ने ज्यों ही लिखित भाषण पढ़ना शुरू किया। कांग्रेसी पार्षदों ने तना कसा कि सांसद को शहर के मुद्दों की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व मेयर सुभाष चावला ने चुटकी ली कि किरण खेर को उनकी जानकारी से ज्यादा कागज थमा दिए गए हैं। चावला के यह कहते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। भाजपा पार्षदों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन


चावला की इस टिप्पणी पर भाजपा-अकाली पार्षद दल के नेता अरुण सूद ने कहा कि उनके ये संस्कार हैं किसी का स्वागत करने के। इस हंगामे के कुछ देर बाद ही मेयर ने ब्रेक के लिए कह दिया। किरण खेर ब्रेक के बाद बैठक में वापस ही नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी एंट्री हों और बिजलियां न कड़कें : खेर

Meeting of Municipal Corporation and MP kiron kher

बैठक के दौरान किरण ने कहा कि जब मेरी एंट्री हो और बिजलियां न कड़कें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ध्यान रहे कि चुनाव के वक्त जब किरण पहली बार चंडीगढ़ आईं थी तब भी उनका खूब विरोध हुआ था।

किरण ने कहा कि निगम की पहली बैठक में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। वह सिर्फ भाजपा पार्षदों की सांसद नहीं हैं बल्कि वह कांग्रेस और सभी दलों के लिए सांसद हैं।

इसलिए वह सबके साथ तालमेल बनाकर काम करेंगी। किरण का कहना है कि सबसे पहले वे निगम में स्टाफ की कमी को दूर करेंगी।

किरण ने गिनाईं निगम की कमियां

Meeting of Municipal Corporation and MP kiron kher

- निगम में स्टाफ की बड़ी शॉर्टेज है
- निगम में बजट का पूरा इस्तेमाल ही नहीं होता
- शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या का हल नहीं हुआ
- पीने के पानी की बड़ी किल्लत है और वेस्ट पर निगम ने कुछ नहीं किया
- शहर में सफाई की बड़ी दिक्कत है

देखिए तस्वीरें- निगम की बैठक में बतौर सांसद किरण खेर की हंगामेदार एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed