फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meeting of market committee, budget pass of 12 crore 41 lakhs

मार्केट कमेटी का 12 करोड़ 41 लाख का बजट पास

Thu, 03 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
meeting of market committee, budget pass of 12 crore 41 lakhs

मार्केट कमेटी चंडीगढ़ ने वर्ष 2016-17 का बजट पास कर दिया है। बजट के लिए मार्केट कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इसके चेयरमैन रामबीर भट्टी ने की।

विज्ञापन


बैठक में अन्य सदस्यों में वाइस चेयरमैन सुखविंदर सिंह के अलावा सदस्यों में देविंदर सिंह बबला, कुलविंदर सिंह, सुनील गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सुभाष चंदर, मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में 12 करोड़ 41 लाख 92 हजार 805 रुपये का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन


रामबीर भट्टी ने बताया कि मार्केट फीस के रूप में सात करोड़ 75 लाख रुपये आएंगे जबकि अन्य मदों से एक करोड़ 95 लाख 22 हजार पांच सौ रुपये मार्केट कमेटी में आएंगे। भट्टी ने बताया कि मार्केट कमेटी के पास 31 जनवरी 2016 तक की क्लोजिंग बैलेंस दो करोड़ 62 लाख 70 हजार 305 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगा खर्च...

मद-------------------------राशि (रुपये में)
इस्टैब्लिशमेंट---------------3, 63,00,000
कंट्रीब्यूशन------------------3,10,20,320
कंटीजेंसी--------------------2,90,22,000
पेंशन कंट्रीब्यूशन-----------1,12,00,000
न्यू पेंशन स्कीम------------12,00,000
एलटीसी---------------------3,00,000
लोन-------------------------5,00,000
ऑडिट फीस----------------18,00,000
रिफंड ऑफ मार्केट फीस---1,00,000
मार्केट के विकास पर------1,00,00,000
इंसेंटिव (दिवाली)-----------10,00,000
अमेनिटीज ऑफ फार्मर्स----10,00,000

जूते एसी में और फल खुले में: बबला
मार्केट कमेटी की बैठक में देविंदर सिंह बबला ने कहा कि खाने पीने की चीजें खुले में बिक्री हो रही हैं जबकि जूते एसी में बिक रहे। बैठक में बबला ने मांग की कि फल और सब्जियों के लिए बेहतर शेड का निर्माण हो ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोगों को ताजा फल और सब्जी मिल सके और शहर के नागरिक स्वस्थ्य रह सके।

सुनील गुप्ता ने कहा कि मंडी में समानांतर मंडी लगती है उस पर रोक लगाई जाए। इससे मार्केट को काफी नुकसान होता है। ग्रेन मार्केट की सड़कों का बुरा हाल है।


मार्केट कमेटी की ओर से भी लगेगा मंडी

मार्केट कमेटी चंडीगढ़ की ओर से भी अब शहर में लोगों के लिए किसान मंडी लगायी जाएगी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामबीर भटटी ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से मंडियां लगाई जाती थी वह भी चलती रहेगी। भट्टी ने बताया कि नगर निगम से जगह की अप्रूवल लेना बाकी है।

यहां लगेगी मंडी...
रामबीर भटटी ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-43, मंगलवार को 39, बुधवार को 46, वीरवार को 34, शुक्रवार को 45, शनिवार को 40 और रविवार को रामदरबार में किसान मंडी लगेगी। इसकी अभी प्रशासनिक मंजूरी मिलनी बाकी है। मंजूरी मिलने के साथ ही मंडी लगनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed