फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting Of INLD Leader Abhay Chautala At Ellenabad

जो विधायक पार्टी छोड़कर गए हैं उनकी इतनी औकात नहीं थी कि वे विधायक बन जाएं: अभय सिंह चौटाला

Sat, 24 Aug 2019 02:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting Of INLD Leader Abhay Chautala At Ellenabad
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद विधायक चौ अभय सिंह चौटाला ने अपने आवास पर पूर्व विधायक भागीराम के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चौ देवी लाल के जन्मदिन 25 सिंतबर को कैथल रैली में पहुंचने का न्योता दिया। अभय सिंह ने कहा कि जनता इनेलो को सत्ता में लेकर आएगी और भाजपा को बाहर फेंकने का काम करेगी। 

विज्ञापन


जेजेपी के साथ सुलह की बात पर विराम लगाते हुए अभय सिंह ने कहा कि जो हमने अलग होकर गए थे, तीन पार्टियों से गठबंधन कर लिया और तीनों को धोखा दिया है। धोखा देने वाले लोगों पर कौन विश्वास करेगा। अभय सिंह ने कहा कि रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज अपने दम पर विधायक बन सकता था क्या? मखन लाल सिंगला की इतनी हैसियत थी और न ही फतेहाबाद के बलवान सिंह दौलतपुरिया की इतनी ताकत थी कि वह विधायक बन जाता। 
विज्ञापन


हमनें इन लोगों को घर से बुलाकर टिकट दिए और विधायक बनाया था। जो भी विधायक पार्टी छोड़कर गए हैं, दस दिन में टक्करें मारकर वापिस यहीं आ जाएंगे। ये वे स्वार्थी लोग हैं जो इस समय में पार्टी का साथ छोड़ गए हैं। पार्टी में उनके लिए कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभय सिंह ने कहा कि जो विधायक पार्टी छोड़कर गए थे, उन्हें जींद में अमित शाह की होने वाली रैली में मंच से धक्के मारकर नीचे उतारा गया था। इसकी वीडियो भी बनी हुई है। ये वे लोग हैं जिन्हें चाहे कोई भी अपमानित करें, जूते मारे, जूते पहनाएं, इन्हें फर्क नहीं पड़ता। आप देखना जब चुनाव आएगा, तब लोग इनका कैसे वेलकम करते हैं। 

प्रदेश में जो 75 पार की बात करते हैं, इस पर जनता उनको 15 पर लाकर रोक देगी। हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार ने गुनहगारों को संरक्षण दे रखा है। सरकार के नाक के नीचे गुनहगार अपराध कर रहें हैं। लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नशे पर बोलते हुए अभय सिंह ने कहा कि एक समय था जब पंजाब का युवा नशे के कारण बदनाम था और आज यही हाल हरियाणा के युवाओं का है। 

नशा बेचने वाले को सरकार सरंक्षण दे रही है जिससे वह नशा बेच रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में जब हमारी सरकार आएगी तब नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा कड़े कानून बनाए जाएंगे। अभय ने कहा कि हरियाणा के पांच जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं सिरसा के किसानों को अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। 

ऐलनाबाद के जो किसान नहर में धरने पर बैठे हैं, वहां पर अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा है। अभय ने कहा कि मैनें खुद अधिकारियों से बात की है। अधिकारियों का कहना है कि हम समाधान करेंगे। अगर कोई समाधान नहीं हुआ तो मैं खुद किसानों के साथ जाकर खड़ा होऊंगा तथा अगर धरने पर भी बैठना पड़ा तो मैं तैयार हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed