{"_id":"66949902da3cd5e87d08a9f2","slug":"meeting-of-five-singh-sahibs-at-sri-akal-takht-sahib-today-all-update-akali-dal-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को किया तलब: बेअदबी, राम रहीम को माफी समेत अन्य मामलों में 15 दिन दें स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को किया तलब: बेअदबी, राम रहीम को माफी समेत अन्य मामलों में 15 दिन दें स्पष्टीकरण
Mon, 15 Jul 2024 08:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:33 PM IST
सार
अकाल तख्त साहिब पर हुई पांच सिंह साहबान की बैठक में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को उन पर लगाए गए और आरोपों का 15 दिनों के भीतर अकाल तख्त पर पेश होकर लिखती स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अकाल तख्त पर बैठक करते पांच तख्तों के जत्थेदार
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब पर सोमवार को पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने की। बैठक में लिए फैसले के बाद सुखबीर सिंह बादल की दिक्कतें बढ़ गईं। उन्हें अकाली दल के बागी गुट के माफीनामे को आधार मानते हुए 15 दिन में पक्ष रखने का समय दिया है। सभी तख्तों के जत्थेदारों ने आदेश दिया कि 15 दिन में सुखबीर बादल खुद श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हों और अपना पक्ष रखें। उन्हें डेरा प्रमुख राम रहीम का पक्ष लेने, एसजीपीसी की ओर से शिरोमणि अकाली दल के 90 लाख के विज्ञापन जारी करवाने और बेअदबी मामलों समेत सभी आरोपों पर अपना पक्ष रखना होगा।
इस बैठक में गुरुद्वारों में होने वाली बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए भी निर्णय लिया गया। इससे पहले पंथ के नियमों के उलट चलने वालों को सजाएं भी सुनाई गईं। इनमें पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह को धार्मिक सजा सुनाई गई।
पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह को धार्मिक सजा
पांच सिंह साहिब ने तख्त पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह को पंथक गलतियां करने के आरोपों में सजा सुनाई। ज्ञानी इकबाल सिंह 11 दिन रोज जूठे बर्तन साफ करेंगे। हर रोज पाठ सुनेंगे और 500 रुपये का कड़ाह प्रसाद की देग चढ़ाएंगे। इसी तरह जम्मू-कश्मीर के पंथ से निष्कासित किए गए रागी दर्शन सिंह से कीर्तन करवाने वाले पांच प्रबंधकों को भी तलब किया गया था, जिन्होंने अपनी गलती पांच सिंह साहिब के समक्ष स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इस मामले में पांच सिंह साहिब दोबारा विचार चर्चा करेंगे।