सीएम मनोहर लाल बोले- 20 हजार नौकरी निकालेगी सरकार, अपराधियों को नहीं राजनीतिक संरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 20 हजार सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। विभागों से इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। 11 हजार नौकरियों के लिए तो कर्मचारी चयन आयोग शेड्यूल भी जारी कर चुका है। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में विस चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कही।
सीएम ने कहा कि भाजपा ने विस चुनाव की तैयारियां तीन माह पहले शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ, महामंत्री संजय भाटिया, महामंत्री संदीप जोशी व वेदपाल एडवोकेट के साथ मीटिंग में तैयारियों की चर्चा की गई। तय हुआ कि पन्ना प्रमुखों की लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका को देखते हुए दोबारा से मीटिंग की जाएंगी।
30 कार्यकर्ता 290 पन्ना प्रमुखों की मीटिंग लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। संगठन में बदलाव किया जाए। साथ ही प्रदेश में 1 से 10 जुलाई तक मंडल व जिला स्तर पर मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मानसून के तुरंत बाद 20 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश में यात्राएं शुरू की जाएंगी। हालांकि इस पर अभी आखिरी निर्णय होना बाकी है।
चुनाव आचार संहिता के दौरान चलेगी भर्ती प्रक्रिया
सीएम ने एक सवाल के जवाब में बताया कि सरकारी विभागों की रिपोर्ट मिल गई है। प्रदेश में चुनाव से पहले 20 हजार भर्ती की जाएंगी। इसमें से 11 हजार भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी कर दी है।
बाकी नौकरियों की भर्ती भी जल्द निकाली जाएगी। जहां तक संभव हो सका, ज्यादा से ज्यादा भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता के दौरान भी भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी, क्योंकि चुनाव आयोग की हिदायत है कि केवल नई घोषणा या ज्वाइनिंग नहीं करवाई जा सकती।
प्रदेश में घटा क्राइम का ग्राफ
सीएम ने कहा कि प्रदेश के अंदर क्राइम कंट्रोल में है। सरकार चाहती है कि क्राइम खत्म हो जाए लेकिन कुछ चीजें स्वाभाविक होती हैं। पहले की तरह अब अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाता, चाहे कोई कितना ही किसी का करीबी क्यों न हो। साथ ही पुलिस भी कानून से ऊपर नहीं है। फरीदाबाद में एक दिन पहले ही डीजीपी के नाम से चालान काटा गया है।
ये हुए भाजपा में शामिल
योग दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनिल सांगवान सरपंच नूरां खेड़ा, प्रेस प्रवक्ता सरपंच एशोसिएशन मुडलाना, कथूरा व गोहाना, प्रेम सिंह मालिक सरपंच ईशापुर खेड़ी, वीरेंद्र सरपंच गुनगाना, राजेश सरपंच मातंड रमेश, सरपंच बिचपड़ी, मुकेश सरपंच छतैरा, जगदीप बांगर, सरपंच कोहला, सचिन, सरपंच प्रतिनिधि सिवानका पार्टी में पहुंच कर पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि यह बीजेपी की नीतियों का ही परिणाम है कि इन गांवों के सरपंच बीजेपी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए हैं।