फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting of Chandigarh Heritage Conservation Committee held at UT Secretariat

CHCC Meeting: पीयू के मास्टर प्लान को मंजूरी... सेक्टर-15 की पटेल मार्केट बनेगी स्ट्रीट फॉर पीपुल

Sat, 10 Aug 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

बैठक की अध्यक्षता प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने की, जिसमें प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यूटी प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट ने सलाहकार वर्मा को सीएचसीसी की उत्पत्ति, इसके संविधान और जनादेश से अवगत कराया गया, जिसके बाद विभिन्न परियोजनाओं पर प्रस्तुतियां दी गईं। राजीव वर्मा ने पहली बार सीएचसीसी की अध्यक्षता की। 

विज्ञापन
Meeting of Chandigarh Heritage Conservation Committee held at UT Secretariat
सीएचसीसी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी (सीएचसीसी) की 23वीं बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी गई। साथ ही सेक्टर-15 की पटेल मार्केट को ‘स्ट्रीट फॉर पीपुल’ की थीम पर विकसित करने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। बैठक में हेरिटेज सेक्टरों (सेक्टर-1 से 30) के कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और इन्हें मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांग और भविष्य की जरूरत को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसमें आवासीय, स्टूडेंट सेंट्रिक व अन्य गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी के अंदर जगहों की मार्किंग की गई है। क्योंकि पीयू हेरिटेज सेक्टर (सेक्टर-1 से 30) में पड़ता है इसलिए प्लान को हेरिटेज कमेटी के सामने प्रस्तुत करना जरूरी था।
विज्ञापन


मास्टर प्लान बनाने के बाद ही पीयू के अधिकारियों की तरफ से वीरवार को कमेटी के सामने प्रेजेंटेशन दी गई, जिसके बाद कमेटी ने मंजूरी दे दी। बैठक में कैपिटल कॉम्प्लेक्स के प्रबंधन पर चर्चा हुई और शहीद स्मारक समेत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सलाहकार ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं योजना प्रबंधन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा स्ट्रीट फॉर पीपुल

सेक्टर-15 मार्केट के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम की स्ट्रीट फॉर पीपुल परियोजना को सीएचसीसी से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत आठ से 10 करोड़ रुपये है। इसके तहत सेक्टर-15 मार्केट का सौंदर्यपूर्ण, पैदल चलने और साइकिल के अनुकूल अपग्रेड किया जाएगा। क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग की जाएगी। डिजाइनर टाइलों, कोबल स्टोन और अन्य उपयुक्त सामग्रियों का उपयोग कर फर्श को फिर से तैयार किया जाएगा। लोगों के लिए आरामदायक बैठने की जगह बनाई जाएगी। परियोजना की योजना के अनुसार सभी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा और साथ ही वाटर एटीएम और सजावटी लाइटिंग सहित नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे और टीवी स्क्रीन लगाकर क्षेत्र की सुरक्षा सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed