फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting between Union Minister and CMs of six states on water issue postponed

Haryana: जल शक्ति मंत्री के साथ छह राज्यों के CM की बैठक टली, सुक्खू-मनोहर लाल की भी मीटिंग नहीं हो सकी

Mon, 05 Jun 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 10:39 PM IST
सार

सतलुज के पानी को हिमाचल के रास्ते लाने और वाटर सेस को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ होने वाली बैठक भी अज्ञात कारणों से टल गई है। इस बैठक के लिए अब दोबारा से तिथि तय की जाएगी।

विज्ञापन
Meeting between Union Minister and CMs of six states on water issue postponed
मनोहर लाल और सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों नई दिल्ली में होने वाली बैठक टल गई है। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ होने वाली बैठक भी नहीं हो पाई है। बैठक में सतलुज के पानी से लेकर वाटर सेस समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

विज्ञापन


बैठक में किशाऊ (राष्ट्रीय) परियोजना के प्रस्तावित अंतरराज्यीय समझौते को लागू करने एवं क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होनी थी। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिरकत करनी थी। बाकायदा इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री पिछले सप्ताह जल और सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इन्हीं मुद्दों से संबंधित 21 सितंबर 2022 को वर्चुअल मोड में बैठक हुई थी। पांच जून को होने वाली बैठक में हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारी भाग लेना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह बैठक आगामी तिथियों में होगी। वहीं, दूसरी ओर से सतलुज के पानी को हिमाचल के रास्ते लाने और वाटर सेस को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ होने वाली बैठक भी अज्ञात कारणों से टल गई है। इस बैठक के लिए अब दोबारा से तिथि तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed