मिलिए, IES में देश की दूसरी टॉपर चंडीगढ़ की इस बेटी से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी ने बुधवार को इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (आईईएस) एग्जामिनेशन-2015 का रिजल्ट घोषित कर दिया। चंडीगढ़ की होनहार बेटी अर्शी खोसला ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
रिजल्ट घोषित होते ही अर्शी के सेक्टर-38 स्थित मकान नंबर 5499 में बधाई देने वालों का तांता लग गया। दिल्ली के श्रीराम कालेज से बीए इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) करने वाली अर्शी ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है।
पढ़ाई में शुरू से ही टॉपर रही खोसला ने स्कूली पढ़ाई सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस और सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल से हासिल की है। अर्शी ने पीयू के इकोनॉमिक्स से एमए पास की है।
पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है अर्शी खोसला ने
अर्शी खोसला एमए में 73 फीसदी अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया था। अमर उजाला से बातचीत में अर्शी खोसला ने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है।
लॉन टेनिस की नेशनल प्लेयर रही अर्शी को पीयू से रोल ऑफ आनर सहित कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। खाली समय में टेनिस खेलना और किताबें पढ़ना इनकी हॉबी हैं। उन्होंने बताया कि सफलता का मंत्र कठिन मेहनत और लक्ष्य को सामने रखकर तैयारी करना है।
सफलता में परिवार और टीचर्स का विशेष योगदान मानती हैं। इनके पिता रविंद्रजीत खोसला सेंट्रल बैंक से रिटायर और मां अनीता खोसला जीसीजी-11 में हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं।