फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet new president of haryana congress ashok tanvar

मिलिए, हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष अशोक तंवर से

Tue, 11 Feb 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Feb 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
meet new president of haryana congress ashok tanvar

सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करीब दो महीने की ऊहापोह के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने सांसद तंवर को प्रदेश में संगठन की कमान सौंपने का ऐलान कर ही दिया। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 19वें अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा की उम्मीदवारी के मामले में विरोधी खेमे से मिली मात का हिसाब चुकता कर लिया है। तंवर का नियुक्ति पत्र कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने जारी किया। निवर्तमान अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने तंवर की नियुक्ति का स्वागत किया है।
विज्ञापन


करीब दो साल से इस नियुक्ति का इंतजार हो रहा था। प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित डेलीगेट्स ने सोनिया गांधी को नया अध्यक्ष नियुक्त करने का अधिकार करीब दो साल पहले दिया था। मगर, मुख्यमंत्री हुड्डा और कुमारी सैलजा व चौधरी बीरेंद्र सिंह अलग-अलग लॉबिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम फूलचंद मुलाना को अध्यक्ष बनाए रखना चाहते थे। जब उन्हें लगा कि वे मुलाना को जारी नहीं रख सकते, तो उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ. रामप्रकाश का नाम आगे बढ़ाया। इस बीच शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का नाम भी सामने आया।

आखिरकार एक साल पहले उन्होंने अशोक तंवर का नाम आगे बढ़ाया। सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह पहले तो सुरेश गुप्ता का नाम आगे बढ़ा रहे थे, मगर बाद में कुमारी सैलजा खुद के लिए लॉबिंग करती रहीं।

तंवर का दावा है कि उनके सभी नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं और यही संबंध उनकी नियुक्ति का कारण भी बने।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि तंवर की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सहमति से हुई है। सिरसा जिले की एक रैली में कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री ने तंवर को सिरसा से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था।

ललित माकन के दामाद हैं तंवर
अशोक तंवर का जन्म 12 फरवरी, 1976 को हरियाणा के पूर्व सैनिक दिलबाग सिंह के घर हुआ था। पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की नातिन और स्वर्गीय सांसद ललित माकन की पुत्री अवंतिका के साथ उनका विवाह हुआ।

इंडियन ऑक्सफोर्ड जेएनयू से राजनीति शुरू करने वाले तंवर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के बाद सांसद बने और बाद में कांग्रेस सचिव। उन्होंने 90 के दशक में एनएसयूआई में काम किया और 1999 से एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव, फिर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वह 2005 में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने थे।


फेसबुक के जरिए मांगा आशीर्वाद
अशोक तंवर ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने लिखा, ‘आप सबके प्यार और आशीर्वाद से आज मुझे नई जिम्मेदारी दी गई है। आप सभी को बधाई और आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी यही तमन्ना है कि आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा साथ रहे और मैं दोगुनी शक्ति के साथ काम करूं।
आपका अशोक तंवर, अवंतिका ललित माकन के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed