{"_id":"64ccf058bee756e328042be3","slug":"meet-mallika-dua-in-amar-ujala-samvad-in-chandigarh-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: चंडीगढ़ आ रहीं मल्लिका दुआ, साझा करेंगी अपने अनुभव, कैसे अपने दम पर बनाई पहचान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: चंडीगढ़ आ रहीं मल्लिका दुआ, साझा करेंगी अपने अनुभव, कैसे अपने दम पर बनाई पहचान?
Fri, 04 Aug 2023 06:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:07 PM IST
सार
मल्लिका दुआ दिवंगत पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। मल्लिका ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। मल्लिका अभिनेत्री, हास्य कलाकार और लेखिका हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड-नई दिल्ली से की।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात अगस्त को चंडीगढ़ में अमर उजाला संवाद पंजाब का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन चंडीगढ़ में सितारों का जमघट लगेगा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल बिजनेस पार्क स्थित होटल हयात रेजेंसी में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र से जुड़ीं कई हस्तियों का समागम होगा। विभिन्न सत्रों में नीति नियंता, विशेषज्ञ और विचारक अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। अपने दम पर समाज में मुकाम बनाने वाली मल्लिका दुआ भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। वे अपने अनुभव साझा करेंगी।
विज्ञापन
मल्लिका दुआ दिवंगत पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। मल्लिका ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। मल्लिका अभिनेत्री, हास्य कलाकार और लेखिका हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड-नई दिल्ली से की। इसके बाद दिल्ली में ही ग्रेजुएशन किया। इसके बाद मल्लिका ने अमेरिका के फ्रैंकलिन और मार्शल कॉलेज से थिएटर मेजर का कोर्स भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपना कॅरियर विज्ञापन कंपनी मैककेन एरिक्सन में बतौर ट्रेनी शुरू किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका 2016 में मुंबई चली गई थीं। 2017 में उन्होंने यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। यहां वीडियो बनाने के साथ-साथ वह कई कॉमेडी शोज में भी दिखाई दीं। उनके वीडियो हास्य के साथ समाज की कठोर वास्तविकता को भी दर्शाते हैं। वह नारीवाद के मुद्दे पर मुखर होकर बोलती हैं।
विज्ञापन
फिल्मी पर्दे पर भी मल्लिका हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'द ट्रिप' और फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म 'जीरो' में मल्लिका ने गेस्ट रोल निभाया था। इसके अलावा वह ‘इंदु की जवानी’ फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। वह महिलाओं से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर अपने खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं।