फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet duplicate narendra modi

मिलिए, नरेंद्र मोदी के हमशक्ल किरदार से

Sat, 17 May 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
meet duplicate narendra modi

‘भाइयों और बहनों’ कहने का अंदाज वहीं, लेकिन वोट के लिए नहीं बल्कि हंसाने के मकसद से मोदी बने मनीष कुमार जांगड़ कॉमडी सीरियल में नजर आ रहे हैं। जीटीवी के पहले कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ हंसीपुर’ में शहर के मनीष कुमार राजनीतिक स्टाइल में लोगों को हंसाने आ रहे हैं।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कंडुआ में पेशे से लेक्चरार मनीष कुमार जब कुर्ता पजामा पहन और ढाड़ी लगाकर लोगों के बीच पहुंचते हैं तो देखने वाले उन्हें एक पल के लिए नरेंद्र मोदी ही समझ बैठते हैं। शनिवार को मनीष कुमार और निर्माता पंकज सरास्वत शहर में ‘गैंग्स ऑफ हंसीपुर’ की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे।
विज्ञापन

मिमिक्री करना चैलेंज

meet duplicate narendra modi
सीरियल के बारे में बताते हुए मनीष ने कहा कि यह हंसी की डोज होगा। इसके किरदार आज के सामाजिक मुद्दों पर लोगों को हंसाएंगे। शो में भारती सिंह, सुरेश मेनन, राजू श्रीवास्तव भी अपने-अपने अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाएंगे। इस शो में मनीष कुमार ‘नमो नमो’ के चर्चित चेहरे में नजर आएंगे।

गैंग्स ऑफ हंसीपुर में नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना मेरे लिए आसान नहीं रहा। इस किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की है। इसके लिए चुनाव के दौरान सुबह से शाम तक मोदी की चुनावी रैलियों को देखा।

उनके बोलने का स्टाइल कापी और पूरा गेटअप करने में लगभग दो महीने का समय लग गया। मनीष ने कहा कि कॉमेडी शो में यह किरदार निभाना मेरे लिए एक चैलेंज की तरह रहा। नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने से मुझे काफी ख्याति मिली।

नरेंद्र मोदी की मार्केट में डिमांड

meet duplicate narendra modi
मनीष का कहना है कि नरेंद्र मोदी आज की मांग है। इस लिए शो में नरेंद्र मोदी का करेक्टर डाला गया है।

बस फर्क इतना होगा कि असली मोदी लोगों से वोट मांगते हैं और यहां उनका डुप्लीकेट सलमान खान की शादी और महंगाई जैसी समस्याओं पर लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के माहौल को लेकर बनाया शो

meet duplicate narendra modi

गैंग्स ऑफ हंसीपुर के निर्माता सरास्वत ने बताया कि इसमें हंसी के फव्वारें छुटेंगे। उनके अनुसार आजकल चुनाव का माहौल बना हुआ है। चुनाव के प्रेशर को रिलीज करने के मकसद से इस शो को बनाया गया है।

जीटीवी पर आएगा शो
गैंग्स ऑफ हंसीपुर जीटीवी पर हर सप्ताह शनिवार और रविवार को शाम आठ बजे दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed