फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meenu Pankaj Malhotra surrendered before vigilance in Anaj Mandi transportation tender scam,

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाला: पूर्व मंत्री के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा ने विजिलेंस के सामने किया सरेंडर

Fri, 16 Dec 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 11:48 AM IST
सार

मीनू पंकज मल्होत्रा अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधार रहा है और तेलुगु राम ठेकेदार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए रहे मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Meenu Pankaj Malhotra surrendered before vigilance in Anaj Mandi transportation tender scam,
पूर्व मंत्री आशु के साथ मीनू पंकज मल्होत्रा। - फोटो : फाइल

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में चार महीने से फरार चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा ने शुक्रवार सुबह विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। चार महीने से मीनू पंकज मल्होत्रा का पता लगाने के लिए विजिलेंस की टीम ने इस बीच कई बार महानगर के साथ साथ दूसरे स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। बताते हैं कि मीनू पंकज मल्होत्रा गुरुवार को ही शहर में पहुंच गया था लेकिन विजिलेंस को इसकी कोई भनक नहीं लगी। शुक्रवार को साथियों के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन


घोटाले का मुख्य सूत्रधार 
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने 16 अगस्त को मामला दर्ज कर ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था। 23 दिसंबर को मल्होत्रा को अदालत भगोड़ा घोषित करने वाली थी। इसी दवाब में उसने आत्मसमर्पण किया है। मीनू को ही इस केस का मुख्य सूत्रधार बताया जाता है। टेंडर के लिए ट्रेडर्स को ढूंढने से लेकर रेट तय करने और पैसों का लेन-देन वही करता था।
विज्ञापन


विजिलेंस ने बनाई प्रश्नों की सूची 
सूत्रों के अनुसार जब विजिलेंस ने पूर्व मंत्री आशु से पूछताछ की थी तो उसने कई ऐसे सवालों के जवाब दिए थे कि उसे नहीं बल्कि मीनू पंकज मल्होत्रा को इस बारे में जानकारी है। अब विजिलेंस की टीम ने प्रश्नों की सूची तैयार की है। इसके अलावा मीनू पंकज मल्होत्रा की संपत्ति की जो जांच की गई थी उसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि चार महीने तक मल्होत्रा किसके पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मसमर्पण के दौरान नहीं दिखा कोई कांग्रेस नेता
सूत्रों के अनुसार मीनू के आत्मसमर्पण में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुख्य भूमिका निभाई। जिस समय मीनू विजिलेंस दफ्तर पहुंचा उस समय कपिल कुमार सोनू और आप के कुछ अन्य नेता मौजूद रहे।

 

चार महीने से मीनू पंकज मल्होत्रा की तलाश जारी थी। 23 दिसंबर को भगोड़ा घोषित किया जाना था। इसके डर से उसने आत्मसमर्पण किया है। उससे पूछताछ की तैयारी कर ली गई है। शनिवार को मीनू को अदालत में पेश किया जाएगा। - रविंदर पाल संधू, एसएसपी विजिलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed