फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meenakshi Lekhi and Manoj Tiwari campaign in Ludhiana

यूपी-बिहार के भइये: मीनाक्षी लेखी बोलीं- पंजाब और यूपी में अलग-अलग बयान देती हैं प्रियंका, मनोज तिवारी ने चन्नी को घेरा

Fri, 18 Feb 2022 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 12:22 AM IST
सार

मीनाक्षी लेखी ने जैतो भाजपा गठबंधन में शामिल शिअद संयुक्त की उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन के समर्थन में उन्होंने वोट मांगे। लेखी ने कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में एक मजबूत सरकार की जरूरत है, जोकि भाजपा गठबंधन ही दे सकता है। पंजाब में भाजपा की सरकार बनने से राज्य का विकास तेजी से होगा। 

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi and Manoj Tiwari campaign in Ludhiana
रोड शो करते मनोज तिवारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी-बिहार के भइये वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी हंस-हंसकर तालियां बजा रहीं थीं, उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोगली राजनीति करती है। पंजाब में प्रियंका गांधी अलग बयान देती हैं और उत्तर प्रदेश में अलग।

विज्ञापन

 
लोगों को गुमराह करना कांग्रेस का शुरू से ही काम रहा है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को लुधियाना के एक निजी होटल में पहुंचीं और वहां शहर के सीए के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। मीनाक्षी लेखी चौपर के जरिये लुधियाना आईं और सीधे फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार इतिहास बदलेगा। उन्होंने चन्नी के बयान पर कहा कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। उन्होंने लुधियाना दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को वापस लौट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी में जाकर अलग बयान देती हैं और यहां कांग्रेस की अलग सोच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में पूर्वांचल के लोगों ने मेहनत कर अपनी जगह बनाई: मनोज तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने लुधियाना में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान तिवारी ने हलका पूर्वी से भारतीय जनता पार्टी और पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार जगमोहन शर्मा के हक में रैली को संबोधित किया और हलका साउथ से सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी के हक में रोड शो कर लोगों से मुलाकात की। 

भाजपा सांसद ने सभी से अपील की है कि उनके उम्मीदवार के हक में वोट कर पंजाब में एक अलग इतिहास रचें। मनोज तिवारी ने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पूर्वांचलियों को पंजाब से बाहर जाने के लिए बोल रहे हैं, जबकि पंजाब में पूर्वांचल के लोगों ने मेहनत कर अपनी जगह बनाई है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम को यह नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब के विकास में पूर्वांचल के लोगों का पूरा योगदान रहा है। हलका साउथ से उम्मीदवार सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी के हक में पहले मनोज तिवारी रोड शो करने पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने उनका अभिनंदन किया। मनोज तिवारी ने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। अगर पंजाब में भाजपा की सरकार आएगी तो पूर्वांचल के लोगों के लिए काम किया जाएगा। 

चरणजीत सिंह चन्नी ने राज किया है दिन 111, कमाकर नोट हो गए नौ दो ग्यारह। भतीजे के घर से पैसे मिलते हैं, पीएम की सुरक्षा में चूक होती है, वे जिम्मेदारी नहीं लेते। मैं कहूंगा चन्नी कट गई कन्नी। जो जिम्मेदारी नहीं लेता, उसकी लोग कन्नी काट देंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed