फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   means of bjp defeation in bihar assembly election for haryana chanidgarh

बिहार में BJP की करारी हार के हरियाणा-चंडीगढ़ के लिए मायने

Mon, 09 Nov 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
means of bjp defeation in bihar assembly election for haryana chanidgarh

बिहार में भाजपा की करारी हाल के बाद हरियाणा और चंडीगढ़ में भाजपा की चिंता भी बढ़ गई है। अभी तक अपनी चाल से चल रही सरकार पर विपक्ष के जबानी हमले तो बढ़ेंगे ही, साथ ही इनेलो और कांग्रेस की सक्रियता भी बढ़ेगी। बिहार चुनाव से जहां पिछले 11 वर्षों से सत्ता से दूर इनेलो के खेमे में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेसी भी सरकार पर हावी होने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। बिहार चुनाव में प्रचार से लौटे हरियाणा भाजपा के नेताओं में मायूसी का आलम है। एक साल से निगम और बोर्ड की लालबत्ती का इंतजार कर रहे पार्टी के नेताओं का पार्टी पर दबाव बढ़ जाएगा। विधायकों और कार्यकर्ताओं की जो सुनवाई अब तक सरकार में नहीं हो रही थी, वह भी शुरू करनी होगी।
विज्ञापन


इसे लेकर संगठन की बैठक शीघ्र होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बिहार चुनाव के बाद हरियाणा सरकार की परफार्मेंस को लेकर आलाकमान का दबाव बढ़ेगा। सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर विपक्ष पहले से ही आक्रामक है। अब सूबे की सरकार को घेरने की तैयारी और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो खेमे ने सरकार की विफलताओं को टारगेट करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शीघ्र विपक्ष पूरी तैयारी के साथ फील्ड में उतरेगा। हरियाणा प्रभारी बिहार चुनाव से फुर्सत के बाद जल्द हरियाणा का दौरा कर सकते हैं।

हरियाणा की अफसरशाही में फेरबदल के संकेत

means of bjp defeation in bihar assembly election for haryana chanidgarh

हरियाणा सरकार की समीक्षा बिहार के चुनावी नतीजों के बाद तेज हो जाएगी। परफारमेंस को लेकर जूझ रही प्रदेश सरकार समीक्षा को बेहतर करने के लिए राज्य की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि एक साल के कार्यकाल में जो नॉन परफार्मिंग जिलों के डीसी और एसपी हैं, उन पर गाज गिरनी तय है।

अगले एक से दो माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की अफसरशाही को लेकर कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। कार्यकर्ताओं से लेकर विधायक तक इस बात का रोना शुरुआत से रोते आ रहे हैं। इसके बाद कुछ विधायकों और मंत्रियों ने अपना यह दुखड़ा इस सप्ताह संघ के वरिष्ठ नेताओं के सामने भी रोया है।

कार्यकर्ताओं से अफसरों की बेहतर रिपोर्ट न आने के बाद कहीं कार्यकर्ताओं का गुस्सा बाहर न निकले, इसे देखते हुए सरकार को अफसरशाही पर नकेल कसनी होगी। सूत्रों के मुताबिक शीघ्र संघ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच इस मामले पर मंथन होगा। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

बिहार की जीत से कांग्रेस को संजीवनी

means of bjp defeation in bihar assembly election for haryana chanidgarh

बिहार चुनाव की जीत ने शहर की कांग्रेस पार्टी को संजीवनी दी है जबकि भाजपा में मायूसी छा गई है। भाजपा ने बिहार चुनाव में जीत की संभावनाओं से जश्न मनाने का भी निर्णय लिया था लेकिन जश्न मना सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में।

कांग्रेस पार्टी को लगता है कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा कर दी है। दिल्ली के बाद बिहार में भाजपा की हार से कांग्रेसियों का मनोबल ऊंचा हुआ है और वह अगले साल नगर निगम चुनाव में कड़ा मुकाबला देने को तैयार हो गई है।

इससे पहले कांग्रेस यह मान कर चल रही थी कि अगला नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा, क्योंकि कुछ प्रमुख नेता लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पूर्व मेयर राजबाला मलिक, सतीश कैंथ, कश्मीरी देवी राणा और सतप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए। कुछ और नेता भी भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे थे।

नए साल में होने है मेयर चुनाव
नए साल में मेयर का चुनाव भी होना है ऐसे में कांग्रेस इस कुर्सी पर फिर से कब्जा करके अपनी खुशी बढ़ाना चाहती है। वहीं भाजपा अपने पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के दम पर मेयर की कुर्सी पर कब्जा करना चाहती है।

भाजपा की ओर से कुछ मनोनीत पार्षदों पर भी प्रभाव बनाया गया था, लेकिन बिहार चुनाव के परिणाम से अब वह प्रभाव बदल भी सकता है। नगर निगम में इस समय 9 मनोनीत पार्षद हैं जो कि मेयर चुनाव में अहम रोल अदा करेंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed