{"_id":"5bc6cba1bdec226998046036","slug":"me-too-case-in-chandigarh-girl-was-sexually-harassed-by-dance-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: चंडीगढ़ के सेक्रेट हार्ट स्कूल की पूर्व छात्रा ने खोली डांस टीचर की पोल, दूसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#MeToo: चंडीगढ़ के सेक्रेट हार्ट स्कूल की पूर्व छात्रा ने खोली डांस टीचर की पोल, दूसरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में मी टू का दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें सेक्रेट हार्ट स्कूल की पूर्व छात्रा ने डांस टीचर की पोल खोली। इससे पहले भी एक केस सामने आया। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल सेक्रेट हार्ट चंडीगढ़ की पूर्व छात्रा ने स्कूल के एकमात्र पुरुष शिक्षक के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। पूर्व छात्रा गरिमा ने डांस टीचर की करतूतों की पोल खोलते हुए बताया है कि कैसे उस डांस टीचर ने डांस सिखाने की आड़ में उसकी दोस्त का यौन शोषण किया।
यह है मामला
फेसबुक पर स्कूल की पूर्व छात्रा गरिमा ने अपनी दोस्त के यौन शोषण के मामले को बयां किया। गरिमा ने बताया है कि स्कूल में हर सप्ताह भरतनाट्यम के टीचर एमसी नायर की क्लास लगती थी। वह स्कूल में एकमात्र पुरुष शिक्षक थे। एक दिन उन्होंने उनकी सहेली को डांस क्लास के लिए पहले बुला लिया और उसके साथ गलत हरकतें कीं। गरिमा ने कहा कि उनको मी टू कैंपेन के बाद ही हिम्मत मिली और यह मामला वे सबके सामने रख पाईं।

इससे पहले यह केस सामने आया था
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली में रहने वाले ब्लॉगर संजय ने लिखा है कि जब मैं 14 साल का था, तब स्कूल के प्रिंसीपल ने मुझे अपने रूम में बुलाया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। मैंने विरोध किया तो मुझे स्कूल कैप्टन बनाने का प्रलोभन दिया। मेरे लिए यह शॉकिंग था। मैंने इसकी शिकायत स्कूल कमेटी से की।
इसके बाद कमेटी ने दबाव डालकर मुझसे झूठ बुलवा दिया। मैं बच्चा था, डरकर झूठ बोल बैठा। लेकिन आज जब महिलाएं मी टू कैंपेन के दौरान नामी-गिरामी लोगों की करतूतें सामने ला रही हैं तो मुझमें भी हिम्मत आ गई। इसीलिए मैंने 20 साल पहले अपने साथ हुए यौन शोषण को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया। अपने ब्लॉग पर मैंने तमाम वाकये का जिक्र विस्तार से किया है।