एमसी चुनाव : वार्ड नंबर-1 एरिया में सबसे बड़ा लेकिन मतदाता कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 26 वार्डों में मतदाताओं की संख्या में काफी अंतर है। किसी वार्ड में तो 33 हजार तक भी मतदाता है तो किसी वार्ड में इसके आधे से भी काफी कम मतदाता हैं।
इस बार नगर निगम चुनाव में 5 लाख 7 हजार से ज्यादा मतदाता भाग लेंगे जिनमे पुरुषों की संख्या 2 लाख 70 हजार से ज्यादा है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 37 हजार से ज्यादा है।
चुनाव आयोग के पास मतदाताओं का जो डाटा है उसके अनुसार इस समय वार्ड नंबर-23(रामदरबार) की सीट पर अन्य वार्डों के मुकाबले में सबसे ज्यादा मतदाता हैं।
एरिया सबसे बड़ा लेकिन वोट 14 हजार
यहां पर 33 हजार 113 मतदाता हैं। इस वार्ड से कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश और भाजपा की उम्मीदवार भरत कुमार हैं। सबसे कम मतदाता वाला वार्ड नंबर-3 है जहां पर सिर्फ 12 हजार 668 मतदाता हैं। इस वार्ड में सेक्टर-16,17 और 22 का एरिया शामिल है। इस वार्ड से कांग्रेस की उम्मीदवार रीतू छाबड़ा और भाजपा का उम्मीदवार रवि कांत शर्मा हैं।
वार्ड नंबर-23 के बाद वार्ड नंबर-24 (मौलीजागरा) में 27 हजार 80 मतदाता है। राजनीतिक दलों के अनुसार जिस वार्ड में ज्यादा मतदाता होते हैं वहां पर चुनावी खर्चा भी ज्यादा होता है। जबकि 13 थर्ड जेंडर का भी वोट है।
वार्ड नंबर-1 में अन्य वार्डों के मुकाबले में सबसे ज्यादा एरिया शामिल है। वार्ड नंबर-1 में एक से लेकर 11 सेक्टर शामिल है। इस समय शहर में अन्य कोई वार्ड ऐसा नहीं है जिसमें इतने सेक्टर शामिल हों। इस वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार एचएस लक्की और भाजपा का उम्मीदवार महेश इंद्र सिद्धू हैं।