{"_id":"581793434f1c1bac31435f21","slug":"mc-elections-15-electoral-schedule-credit-politics-is-on-fire-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनाव: 15 को चुनावी शेड्यूल, श्रेय लेने की राजनीति चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनाव: 15 को चुनावी शेड्यूल, श्रेय लेने की राजनीति चरम पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
MC House Meeting
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर को शहर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव की तारीख की घोषणा आयुक्त राकेश मेहता की ओर से इसी दिन कर दी जाएगी। नामांकन से लेकर मतदान तारीख तक पूरा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
चुनाव आयुक्त ने 15 नवंबर को प्रेसवार्ता बुलाई है, इस दिन ही नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव आयुक्त की ओर से अब तक तीन दिन शार्ट लिस्ट की गई है, इसमें 18 से 20 नवंबर शामिल है। इस बीच किसी भी तारीख में चुनाव होने की उम्मीद है।
चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले चुनाव आयुक्त पुलिस और प्रशासन से भी बात करेंगे। आचार संहिता लागू होने से पहले मेयर अरुण सूद नगर निगम की विकास योजनाओं का उद्घाटन करना चाहते हैं। मेयर इस समय ऑस्ट्रेलिया में एक सेमिनार में भाग लेने गए हैं और 8 नवंबर को वापस लौटेंगे। इससे पहले मेयर ने चीफ इंजीनियर और अधिकारियों को उन कामों को जल्द निपटाने की सूची दी है, जिनका आते ही उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
आचार संहिता में नए काम नहीं होंगे शुरू
आचार संहिता लागू होने पर न तो कोई नया काम पास होगा और न ही कोई नया काम शुरू हो पाएगा। साथ ही कोई नई घोषणा भी नहीं हो पाएगी। किसी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन नहीं होगा। चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने से लेकर निगम चुनाव संपन्न होने तक सभी सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर भी पाबंदी लगा दी है।

इन प्रोजेक्ट्स का मेयर करना चाहते हैं उद्घाटन
mayor arun sood at community hall
- फोटो : File Photo
इन प्रोजेक्ट्स का मेयर करना चाहते हैं उद्घाटन
. शहर की सभी पेड पार्किंग में स्मार्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करना
. मोहाली की तर्ज पर शहर की दक्षिणी सेक्टरों में मेकेनाइज्ड सैनिटेशन सिस्टम लागू करना
. हल्लोमाजरा में संडे कार बाजार को शिफ्ट करना, नया कार बाजार बनकर तैयार
. सेक्टर-15 और 46 के सामुदायिक केंद्र की रेनोवेशन का काम भी पूरा होने वाला है
. सेक्टर-48 में नई ग्रीन बेल्ट का शिलान्यास
. मनीमाजरा के सुभाष नगर निगम में नई ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य शुरू होना