{"_id":"650c9f442ac52d01890607b9","slug":"mbbs-classes-will-start-soon-space-sought-in-mother-care-child-hospital-building-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-4636-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जल्द शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं, मदर केयर चाइल्ड अस्पताल के भवन में मांगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जल्द शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं, मदर केयर चाइल्ड अस्पताल के भवन में मांगी जगह
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में एमबीबीएस का शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू हो जाएगा। कक्षाएं लगाने के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से पंचकूला सेक्टर-6 में निर्माणाधीन मदर केयर चाइल्ड अस्पताल की बिल्डिंग में जगह मांगी है। विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में दौरा किया था। विभाग का प्रयास है कि मदर केयर चाइल्ड की नई बिल्डिंग में दूसरी मंजिल का पूरा फ्लोर एमबीबीएस की कक्षाएं लगाने के लिए उनको मिल जाए। योजना के तहत सेक्टर-6 मदर चाइल्ड केयर अस्पताल नर्सरी के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार निफ्ट की तर्ज पर जिले में पहले एमबीबीएस की कक्षाएं लगेंगी। उसके बाद घग्गर से सटे सेक्टर-32 में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की भव्य इमारत तैयार की जाएगी। यह भूमि 3 अलग-अलग पॉकेट्स में है, जो माजरी चौक से पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते वक्त घग्गर पुल पार कर बायीं ओर मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।
कंसल्टेंट हायर करने के लिए तैयारी शुरू
घग्गर से सटे सेक्टर-32 में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के निर्माण के लिए एचएसवीपी ने कवायद शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विभाग प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट की तलाश कर रहा है। जो बताएगा कि मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग क्या-क्या मानक होंगे। इसमें कितने ब्लॉक बनाए जाएंगे।
जीएमसीएच का बोझ होगा कम
मेडिकल कॉलेज बनने से जिले की चिकित्सा सेवा में बड़ी उपलब्ध होगी। इससे जीएससीएच-32 चंडीगढ़ का बोझ भी हल्का होगा। इससे पूर्व श्रीमाता मनसा देवी मंदिर के समीप भी मेडिकल कॉलेज बनाने की चर्चा चली थी, लेकिन सेक्टर-32 की साइट इसके लिए ज्यादा उपयुक्त है। दो बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में होने के कारण यहां सड़क मार्ग से पहुंचा काफी आसान है। शहर की भीड़भाड़ से दूर होने के कारण भी इसे मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त साइट माना जाता है।
विज्ञापन
कोट
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की गठित कमेटी ने मदर चाइल्ड केयर अस्पताल का दौरा किया था। इस बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर कमेटी ने एमबीबीएस की कक्षाओं के लिए जगह की मांग की है, लेकिन अभी बिल्डिंग का पूरा होने में कम से कम छह माह का समय लग सकता है। काम पूरा होने के बाद मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लगाने के लिए सेकंड फ्लोर दिया जाएगा। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला।