फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBA student murder case revealed, serial killer arrested after 14 years

Chandigarh News: एमबीए छात्रा हत्याकांड का खुलासा, 14 साल बाद सीरियल किलर गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
MBA student murder case revealed, serial killer arrested after 14 years
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने चर्चित एमबीए छात्रा हत्याकांड के आरोपी को आखिरकार 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। 30 जुलाई 2010 को सेक्टर-38 वेस्ट में दुष्कर्म के बाद एमबीए छात्रा की हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू कुमार निवासी झुग्गी नंबर-16, शाहपुर कॉलोनी सेक्टर-38, वेस्ट के रूप में हुई है। मोनू ने ही 11 जनवरी 2022 को मलोया थाना क्षेत्र में एक और महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। एक सप्ताह पहले आई डीएनए रिपोर्ट के आधार पर सीरियल किलर मोनू को बीते बुधवार को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस ने रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मोनू ने हिमाचल प्रदेश में भी एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की थी। उस केस में वह अदालत से बरी हो गया था। बता दें कि एमबीए छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए यूटी पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। आखिरकार वर्ष 2020 में पुलिस ने इस केस में अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

शहर निवासी एमबीए की छात्रा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए ट्यूशन जाती थी। 30 जुलाई 2010 को जब वह रात करीब 9 बजे तक ट्यूशन से घर नहीं लौटी तो पिता ने बेटी की तलाश शुरू की। उन्होंने उसकी सहेलियों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह छात्रा का शव मलोया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। छात्रा की एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी थी जबकि मोबाइल गायब था। पुलिस ने मलोया थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मेडिकल में एमबीए छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसका फोन सेक्टर-15 के एक व्यक्ति से बरामद कर लिया लेकिन जांच टीमें आरोपी का पता लगाने में नाकाम रहीं। बाद में पुलिस ने भी
विज्ञापन


अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल कर केस बंद कर दिया।
मलोया थाना क्षेत्र 12 जनवरी 2022 को घर के पास जंगल क्षेत्र में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। उसके मुंह में जुराब ठूंसी गई थी। पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 11 जनवरी 2022 की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार गए थे। सामान खरीदने के लिए पैसे कम पड़ रहे थे तो वह अपनी पत्नी को बाजार में छोड़कर भतीजे से कुछ पैसे लेने चले गए। 10-15 मिनट बाद लौटे तो पत्नी बाजार में नहीं मिली। वह उसे ढूंढते हुए घर पहुंचे तो वह घर पर भी नहीं थी। उन्होंने उसे रातभर तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अगले दिन उसका शव जंगल में मिला। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 300 संदिग्धों से की पूछताछ, लिए डीएनए सैंपल
महिला की हत्या में पुलिस ने शक के आधार पर करीब 300 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जुलाई 2023 में आपराधिक किस्म के लोगों के घर-घर जाकर डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए। एक सप्ताह पहले ही एफएसएल से डीएनए की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें महिला के शव से मिले वीर्य के डीएनए से आरोपी मोनू के डीएनए का मिलान होने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी मोनू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


एमबीए छात्रा के सिर पर पत्थर से वार कर किया था दुष्कर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी मोनू ने कबूला कि महिला की हत्या के साथ एमबीए छात्रा की भी दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि वारदात वाले दिन हल्की बारिश हो रही थी और छात्रा सड़क किनारे खड़ी थी। उसने पीछे से आकर उसके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उसका मुंह एक्टिवा के शीशे पर लगा। लहूलुहान हालत में ही वह उसे खींचकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा की मौत हो चुकी थी। उसने उसका मोबाइल एक दुकान पर बेच दिया। उधर, एमबीए छात्रा के पिता को उसकी सहेली कनिका का फोन आया कि उसकी स्कूटी टैक्सी स्टैंड सेक्टर-38 वेस्ट के पास मिली है और उस पर खून लगा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो जंगल में छात्रा अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। वह उसे पीजीआई लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड में भी पुलिस ने करीब 500 संदिग्ध व अपराधी किस्म के लोगों से पूछताछ के साथ उनके डीएनए की जांच करवाई थी।



आरोपी पर पहले भी दुष्कर्म, हत्या, चोरी व स्नेचिंग के मामले दर्ज
----------------------------------------------------------
- 2008 : धारा 302, 364, थाना-खीरी, हिमाचल प्रदेश
- 2011 : धारा 379, 411, सेक्टर-11 थाना चंडीगढ़
- 2012 : धारा 379, 411, सेक्टर-39 थाना चंडीगढ़
- 2012 : धारा 379, 411, सेक्टर-39 थाना चंडीगढ़
- 2011 : धारा 379, 411, सेक्टर-39 थाना चंडीगढ़
- 2014 : धारा 379, 411, सेक्टर-39 थाना चंडीगढ़
- 2018 : धारा 299ए, औद्योगिक क्षेत्र थाना चंडीगढ़
- 2020 : धारा 379-बी, 511, मलोया थाना चंडीगढ़


वर्जन
पुलिस ने दो ब्लाइंड मर्डर केस में सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म, हत्या, चोरी, झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। उसने तीन महिलाओं के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उनकी हत्या कर दी। डीएनए मैच होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने 14 साल पुराने एमबीए छात्रा की हत्या की बात कबूली है। आरोपी से भी पूछताछ जारी है।
- कंवरदीप कौर, एसएसपी, यूटी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed