फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor Saurabh Joshi arrives at GMSH 16 with girls injured in accident

चंडीगढ़ के मेयर बने मददगार: सड़क पर पलटी कैब, मेयर सौरभ जोशी घायल युवतियों को लेकर पहुंचे अस्पताल

Sun, 01 Mar 2026 03:42 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 03:42 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी एक्सीडेंट में घायल युवतियों के लिए मददगार बने। मेयर ने दोनों घायल युवतियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Mayor Saurabh Joshi arrives at GMSH 16 with girls injured in accident
घायल युवतियों को अस्पताल लेकर पहुंचे मेयर सौरभ जोशी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी स्कूल के पास रविवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कैब अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय आसपास अफरा-तफरी मच गई और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन


संयोगवश मौके से गुजर रहे चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से कैब में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें दो युवतियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन




घायलों की हालत को देखते हुए मेयर ने दोनों युवतियों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार शुरू किया गया। मेयर ने स्वयं घायलों के परिजनों को भी फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय पर सहायता न मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए राहत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। मेयर सौरभ जोशी ने शहरवासियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के समय हर क्षण महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने अपील की कि नागरिक दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं और गुड सेमेरिटन की भावना को अपनाएं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान उनके साथ पूरा बी डिप्टी मेयर अनिल दुबे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed