फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor Election, CAA, BJP, Rajbala Malik Elected 26th Mayor of Chandigarh

CAA के विरोध के बीच भाजपा के लिए अच्छी खबर, चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता

Sat, 11 Jan 2020 09:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jan 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Mayor Election, CAA, BJP, Rajbala Malik Elected 26th Mayor of Chandigarh
राजबाला मलिक - फोटो : अमर उजाला

मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में शुक्रवार को भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी राजबाला मलिक ने कुल 27 मतों में से 22 मत हासिल कर मेयर का चुनाव जीत लिया। खास बात यह रही कि भाजपा का एक भी वोट क्रास नहीं हो सका, जिसकी लगातार आशंका जताई जा रही थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस की गुरबख्श रावत को हराकर राजबाला मलिक शहर की नई मेयर बन गई हैं। रावत को कुल पांच मत मिले। भाजपा का वोट क्रास नहीं होने से कांग्रेस को काफी झटका लगा है। कांग्रेस क्रास वोट के इंतजार में बैठी रही लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने अपनी साख बचा ली। 
विज्ञापन


इसी के साथ भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद भी जीत लिया। भाजपा के रविकांत शर्मा ने सीनियर डिप्टी मेयर और जगतार सिंह जग्गा ने डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की। उन्हें भी 22-22 मत मिले। कांग्रेस की सीनियर डिप्टी मेयर की उम्मीदवार शीला देवी को और डिप्टी मेयर रविंदर कौर गुजराल को 5-5 वोट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर राजबाला मलिक ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाया। वोटिंग के लिए 36 बैलेट पेपर की छपाई हुई थी। ऐसा इसलिए कि यदि कोई बैलेट पेपर खराब हो जाए या कोई फाड़ दे को वोटिंग में परेशानी न होने पाए।

यह रही दलीय स्थिति

  • नगर निगम के कुल पार्षदों की संख्या 26
  • स्थानीय सांसद का एक वोट
  • कुल वोट 27

बहुमत के लिए 14 वोटों की जरूरत थी

  • पार्टी              पार्षदों की संख्या
  • भाजपा              20
  • शिअद              01
  • सांसद              01
  • कांग्रेस             05

मेयर ने किया सभी का धन्यवाद 

मेयर का चुनाव जीतने के बाद राजबाला मलिक ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा का भी धन्यवाद किया। मलिक ने विपक्ष के नेताओं का भी आभार प्रकट किया और आशा प्रकट किया कि विकास में उनका भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मेयर पद पर काम करने का मुझे एक साल का पहले अनुभव है लेकिन यह तभी फायदेमंद हो पाएगा, जब बाकी लोगों का अनुभव भी इसमें जुड़ेगा। शहर के विकास के लिए मेरी कई प्राथमिकताएं हैं। शहर के विकास से जुड़ा कोई भी बड़ा काम पार्षदों और जनता के सुझाव के बिना नहीं होगा। इसमें निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ साथ मनोनीत पार्षदों के सुझाव भी शामिल होंगे।

खचाखच भरा रहा दर्शक दीर्घा
मेयर चुनाव को देखने के लिए दर्शक दीर्घा खचाखच भरा रहा। दर्शक दीर्घा में भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री चंद्रशेखर, प्रेम कौशिक के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी बैठे रहे। कांग्रेस के नेताओं में पूर्व मेयर सुभाष चावला, एचएच लक्की, यादविंदर मेहता सहित अन्य नेता दर्शक दीर्घा में बैठे रहे।

...और भाजपा ने अपनी साख बचा ली!
मेयर चुनाव में भाजपा को कुर्सी गंवाने का कोई भय नहीं था। सिर्फ क्रास वोटिंग होने की चिंता सता रही थी। मेयर चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद जब चुनाव अधिकारी चिरंजीव सिंह ने नतीजों की घोषणा की तो दर्शकदीर्घा में बैठे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और संगठन मंत्री दिनेश कुमार काफी संतुष्ट दिखाई दिए। तीनों पदों पर हुए मतदान में एक भी क्रास वोट नहीं हुआ। इससे भाजपा की साख बच गई। भाजपा की रणनीति काम कर गई। इसके लिए पार्टी की तरफ से पार्षदों को काफी सख्त हिदायत दी गई थी। कांग्रेस के आरोपों के अनुसार भाजपा पार्षदों से वोट डालने के बाद सबूत भी मांगे गए थे, जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ से शिकायत की गई थी।

टाइम लाइन

11:03 बजे डीसी चंडीगढ़ सदन में पहुंचे
11:08 बजे पीठासीन अधिकारी चरणजीव सिंह आसन पर आए
11:11 बजे सभी पार्षदों ने अपने-अपने मोबाइल जमा कराए
11:13 बजे एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने सभी पार्षदों को वोटिंग के बारे में समझाया 
11:24 बजे बैलेट बॉक्स को खोलकर दिखाया गया 
11:27 बजे पहला वोट सांसद किरण खेर ने डाला
12:00 बजे मेयर चुनाव के लिए मतदान पूरा हुआ 
12.03 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई
12:05 बजे मेयर पद के लिए राजबाला मलिक की जीत की घोषणा हुई 
12:08 बजे राजबाला मलिक ने मेयर पद संभाला
12:22 बजे सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग शुरू हुई
01:05 बजे डिप्टी मेयर का परिणाम घोषित, सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा

राजबाला मलिक को शुभकामनाएं। भाजपा के हर एक कार्यकर्ता ने एकजुटता दिखाई है। यह जीत सभी के विश्वास की जीत है। मुझे पहले से ही पता था कि कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी। क्रॉस वोटिंग की बात सिर्फ मीडिया में थी। - किरण खेर, सांसद, चंडीगढ़

इस अभूतपूर्व जीत के लिए सभी कार्यकर्ता व पार्षदों को बधाई। सभी अंदेशों को भाजपा ने झूठा साबित किया है। यह पार्टी में नए विश्वास की शुरुआत है। मेरे कार्यकाल के दसवें वर्ष के अंतिम माह में मिली यह सफलता इस पूरे सफर को और भी खूबसूरत बना देती है। - संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

यह पार्टी की बड़ी जीत है। सभी पार्षदों ने बेहतर काम किया है। सभी को बधाई। शहर के विकास में जीते हुए लोग बेहतर काम करेंगे। - दिनेश कुमार, संगठन मंत्री भाजपा

मेयर और उनका कार्यकाल एक नजर में

मेयर का नाम----------------------------कार्यकाल
कमला शर्मा-----------------------------23 दिसंबर 1996 से 22 दिसंबर 1997
ज्ञान चंद गुप्ता---------------------------23 दिसंबर 1997 से 12 दिसंबर 1998
केवल कृष्ण आदीवाल--------------------23 दिसंबर 1998 से 22 दिसंबर 1999
शांताहित अभिलाषी-----------------------23 दिसंबर 1999 से 22 दिसंबर 2000
राज कुमार गोयल-------------------------23 दिसंबर 2000 से  21 जुलाई 2001
गुरचरण दास काला (कार्यवाहक)-----------22 जुलाई 2001 से 17 अगस्त 2001
हरजिंदर कौर----------------------------18 अगस्त 2001 से 22 दिसंबर 2001
ललित जोशी-----------------------------01 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2002
सुभाष चावला----------------------------01 जनवरी 2003 से 31 दिसंबर 2003
कमलेश---------------------------------01 जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2004
अनुचतरथ-------------------------------01 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2005
सुरिंदर सिंह------------------------------01 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2006
हरजिंदर कौर-----------------------------11 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2007
प्रदीप छाबड़ा-----------------------------01 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2008
कमलेश----------------------------------01 दिसंबर 2009 से 31 दिसंबर 2009
अनुचतरथ--------------------------------01 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2010
रविंदर पाल सिंह---------------------------01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2011
राजबाला मलिक    ---------------------------01 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2012
सुभाष चावला-----------------------------01 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2013
हरफूल चंद्र कल्याण------------------------01 जनवरी 2014 से 05 जनवरी 2015
पूनम शर्मा--------------------------------06 जनवरी 2015 से 07 जनवरी 2016
अरुण सूद--------------------------------08 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016
आशा कुमारी जसवाल----------------------12 जनवरी 2017 से 08 जनवरी 2018
देवेश मोदगिल-----------------------------09 जनवरी 2018 से 18 जनवरी 2019
राजेश कालिया-----------------------------18 जनवरी 2019 से 10 जनवरी 2020
राजबाला मलिक    ---------------------------10 जनवरी 2020 से कार्यकाल शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed