{"_id":"65b1990e3efe11b3fc08e984","slug":"mayor-election-aap-congress-welcomed-the-decision-said-bjp-should-not-make-it-a-question-of-prestige-chandigarh-news-c-16-pkl1043-336592-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मेयर चुनावः आप-कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत, कहा- भाजपा प्रतिष्ठा का सवाल न बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मेयर चुनावः आप-कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत, कहा- भाजपा प्रतिष्ठा का सवाल न बनाए
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर चुनाव की तिथि को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। 30 जनवरी को मेयर चुनाव होंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। एचएस लक्की ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भाजपा इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल न बनाए। उधर, भाजपा ने पहली बार आप के मेयर के उम्मीदवार कुलदीप कुमार पर जुबानी हमला किया है। कहा है कि उनके हाथों में शहर सुरक्षित नहीं होगा।चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मेयर चुनाव में अनावश्यक देरी की जा रही थी लेकिन हाईकोर्ट ने अब इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। 30 जनवरी को चुनाव होंगे। लक्की ने चंडीगढ़ प्रशासन से बिना किसी पूर्वाग्रह और दबाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को सलाह दी कि वे चुनाव होने दें और चुनाव प्रक्रिया में देरी या बाधा न डालें क्योंकि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। जीत-हार इसका हिस्सा हैं। उन्हें चीजों को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए। कहा कि मेयर चुनाव हर साल होते हैं, इसलिए भाजपा इसे प्रतिष्ठा का सवाल न बनाए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से गठबंधन का मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है। गर्ग ने कहा कि 30 जनवरी को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने हाईकोर्ट का धन्यवाद किया और कहा कि अब वह उम्मीद करते हैं कि भाजपा जोड़तोड़ की राजनीति छोड़कर आप का मेयर बनने में कोई रोड़े नहीं अटकाएगी।
भाजपा ने आप के मेयर उम्मीदवार पर उठाए सवाल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. धरिंदर तायल ने आप-कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वे एक-दूसरे के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। ऐसे में चंडीगढ़ में यह गठबंधन कैसे काम करेगा, क्योंकि शहर में मेयर एक पार्टी का होगा। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर दूसरी पार्टी का। ऐसे में नगर निगम कैसे काम करेगा। क्या इन पार्टियों और उनके नेताओं की व्यक्तिगत और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए शहर हार जाएगा। तायल ने आप राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के बयान का हवाला देकर कहा कि इस पार्टी के मेयर के हाथ में शहर सुरक्षित नहीं है।