फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayor committee decide increase revenue corporation property committee decide property free lease hold

मेयर की कमेटी तय करेगी निगम की प्रॉपर्टी से कैसे बढ़े रेवेन्यू, प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने पर भी फैसला लेगी कमेटी

Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mayor committee decide increase revenue corporation property committee decide property free lease hold
चंडीगढ़। नगर निगम की खाली पड़ी प्रॉपर्टी का कैसे उपयोग किया जाए, यह मेयर की तीन सदस्यीय कमेटी तय करेगी। मेयर राजबाला मलिक ने पार्षद रविकांत शर्मा, अनिल दुबे और गुरुबख्श रावत को शामिल कर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। बता दें कि जुलाई माह की बैठक में तय हुआ था कि निगम अपनी प्रॉपर्टी का निरीक्षण कर प्रशासन से लीज से फ्री होल्ड करने की मांग करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई महीने की बैठक में नगर निगम की खाली पड़ी भूमि और बूथों का एजेंडा आया था। ज्यादातर पार्षद निगम की संपत्तियों को फ्री होल्ड करने के पक्ष में थे। वहीं, पार्षद सुनीता धवन ने कहा था कि सेक्टर-23 में काफी बूथ खाली पड़े हैं। उन्हें भी किराये पर देना चाहिए क्योंकि निगम को इस समय रेवेन्यू बढ़ाना है।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद चरनजीव सिंह ने कहा कि सभी पार्षदों को एक बार चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिलकर निगम की संपत्तियों को फ्री होल्ड करवाना चाहिए। सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा और पार्षद राजेश कालिया ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। हालांकि, कमिश्नर केके यादव ने कहा कि कई बार यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा है, लेकिन मंत्रालय के नियमानुसार प्रशासन भूमि को लीज होल्ड पर ही देने की अनुमति दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करेगी मेयर की कमेटी
मेयर की कमेटी नगर निगम की खाली पड़ी भूमि और बूथों का निरीक्षण करेगी। उसके बाद प्रॉपर्टी की कितनी बार ऑक्शन हुई और कितनी बार असफल रही, इसका भी ब्योरा जुटाएगी। सभी प्रॉपर्टी का ब्योरा इकट्ठा कर प्रशासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी को लीज से फ्री होल्ड करने की अपील की जाएगी। इसमें लोगों के रुझान भी दिए जाएंगे।

रेंट पॉलिसी भी तैयार करेगी कमेटी
कमेटी नगर निगम की खाली पड़ी संपत्ति के लिए रेंट पॉलिसी भी तैयार करेगी। पार्षद विनोद अग्रवाल ने सदन की बैठक में मांग की थी कि हमारी संपत्ति के दाम भी अलग-अलग हैं। कहीं मार्केट रेट से काफी ज्यादा हैं, तो कहीं काफी कम हैं। मेयर एक कमेटी गठित कर क्षेत्रवार रेंट पॉलिसी भी बनवाएं ताकि निगम को बेहतर रेवेन्यू आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed