फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor and khemka car collision

चंडीगढ़ में टकराईं खेमका और मेयर की कारें

Wed, 26 Feb 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Mayor and khemka car collision
हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका और चंडीगढ़ के मेयर हरफूल सिंह कल्याण की गाड़ी (करोला) के बीच सोमवार रात साढ़े बारह बजे टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेयर की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्र है कि हादसे के समय गाड़ी में न तो मेयर थे और न ही हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका। दोनों गाड़ियों में ड्राइवर ही मौजूद थे।

दोनों चोट लगने से बाल-बाल बच गए। सेक्टर 19 थाने के एसआई सुखचैन सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन लेकर गए।
विज्ञापन


वहीं, हादसे को देखने के लिए असिस्टेंट इंजीनियर राकेश मौकेपर आए थे। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मेयर की गाड़ी केड्राइवर संजू और हरियाणा केआईएएस अशोक खेमका गाड़ी केड्राइवर वरिंद्र केबयान दर्जकर मामले में डीडीआर दर्ज कर ली। टक्कर के समय खेमका की गाड़ी में दो और युवक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। चंडीगढ़ के मेयर हरफूल सिंह कल्याण का ड्राइवर संजू सरकारी गाड़ी  सीएच 01वी-0057 सेक्टर-27 से सेक्टर-30 की तरफ जा रहा था।

मेयर की गाड़ी जैसे ही सेक्टर 20/30 लाइट प्वाइंट केपास पहुंची तो सेक्टर-29 से 30 की तरफ आ रही हरियाण केआईएएस अशोक खेमका की सरकारी गाड़ी नं. एचआर 70ए 0015 ने सेक्टर 20/30 लाइट प्वाइंट पर मेयर की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मेयर की गाड़ी घूम गई और बाद में आईएएस की गाड़ी ने दुबारा मेयर की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने पर गाड़ी रुकी और गाड़ी में मौजूद ड्राइवर बाहर निकले।

दोनों ड्राइवर आपस में बहस करने लगे और बाद में उन्होंने सड़क हादसे की जानकारी सीनियर अधिकारी और सेक्टर-19 थाना पुलिस को दी।

शिकायत मिलने केबाद सेक्टर 19 थाने केएसआई सुखचैन सिंह मौकेपर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का नक्शा बनवाया। इसकेअलावा मौकेपर मैकेनिक एक्सपर्ट और फोटोग्राफर बुलाए और घटनास्थल की फोटो करवाई।

मेयर की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने केचलते स्टार्ट नहीं हुई। क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली। देर रात ही चालक संजू ने इस हादसे की जानकारी मेयर हरफूल चंद कल्याण को दी। चालक ने मेयर को बताया कि खेमका की सरकारी गाड़ी में हादसे केसमय चालक के अलावा दो और युवक भी मौजूद थे।

एमओएच की गाड़ी में घूमे मेयर
सड़क हादसे में मेयर की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद मेयर ने मंगलवार सुबह एमओएच की गाड़ी में दिनभर घूमे।

हरियाणा केआईएएस अशोक खेमका और चंडीगढ़ के मेयर हरफूल कल्याण की सरकारी गाड़ी के बीच आपस में टक्कर हो गई। गाड़ियों में दोनों ड्राइवर मौजूद थे।

पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्जकर ली है। दोनों पक्षों को बुधवार सुबह पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है। दोनों ने अपने सीनियर अधिकारियों से बात करने के बाद ही कारवाई करने के लिए कहा है।

एसआई सुखचैन सिंह, जांच अधिकारी सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन  

मेरी सरकारी गाड़ी को हरियाणा के आईएएस की सरकारी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। उस समय वह सरकारी गाड़ी में नहीं थे। आईएएस की सरकारी गाड़ी के चालक की गलती केकारण यह हादसा हुआ है। ऐसे में चालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।
हरफूल चंद कल्याण, मेयर, नगर निगम चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed