फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayor accept his folt, now Property tax discount for all soldiers

मेयर ने मानी गलती, फौजियों को मिलेगी ये छूट

Mon, 30 Dec 2013 11:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
mayor accept his folt, now Property tax discount for all soldiers

प्रॉपर्टी टैक्स में सिर्फ गैलेंटरी अवार्ड विनर को नहीं, बल्कि सभी फौजियों को छूट मिलेगी।

विज्ञापन


मेयर सुभाष चावला ने माना कि गलती से मिनट्स में कुछ और रिकॉर्ड हो गया था। सोमवार को होने वाली हाउस मीटिंग में इसे ठीक किया जाएगा।

नगर निगम की पिछली बैठक में कार्यरत्त और भूतपूर्व फौजियों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने का एजेंडा पास हुआ था। जब इसके मिनट्स तैयार हुए तो पूरा प्रस्ताव ही बदल दिया गया।

इसमें सिर्फ गैलेंटरी अवार्ड विनर को ही प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने की बात कही गई थी। इस पर मनोनीत पार्षद मेजर डीएस संधू ने कड़ा विरोध जताया था।

उन्होंने कहा कि पिछली हाउस मीटिंग में तो यह एजेंडा पास हुआ था कि सभी फौजियों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट मिलेगी। किसी ने गैलेंटरी अवार्ड विनर की बात पर तो चर्चा ही नहीं की थी।
विज्ञापन


विपक्ष ने जताया विरोध
भारतीय जनता पार्टी ने इसे फौजियों के साथ धोखाधड़ी कहा है और इसकी कड़ी निंदा की। भाजपा प्रवक्ता मेजर डॉ. एपी सांवरिया ने कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा से फौजियों और भूतपूर्व फौजियों के लिए नकारात्मक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की बैठक के मिनट्स बदल दिए गए ताकि उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स में कोई राहत न मिले। वहीं, भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि कांग्रेस अपनी मनमर्जी से ही मिनट्स लेती है और उसे बदल देती है।


भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये के खिलाफ हाउस मीटिंग में विरोध किया जाएगा।

पढ़कर साइन करते मेयर
मेजर संधू ने कहा कि मिनट्स पर मेयर को हस्ताक्षर करने से पहले पढ़ना चाहिए था। यदि मेयर मिनट्स को बदलकर अप्रूव करते हैं तो ठीक है, वरना विरोध किया जाएगा।

वहीं इस बारे में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि इस पर मेयर और कमिश्नर दोनों ने साइन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed